Daily horoscope : जानें, दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल

Edited By Updated: 17 Mar, 2025 12:34 PM

rashifal in hindi

मेष : व्यापार तथा कामकाज की दशा अच्छी, यत्नों एवं इरादों में कामयाबी मिलेगी, फैमिली

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष : व्यापार तथा कामकाज की दशा अच्छी, यत्नों एवं इरादों में कामयाबी मिलेगी, फैमिली फ्रंट पर तालमेल और सद्भाव बना रहेगा।

वृष: शत्रुओं से फासला रखना जरूरी क्योंकि वे आपको किसी न किसी कारण परेशान रख सकते हैं, मगर आम हालात अनुकूल चलेंगे।

मिथुन : संतान के सहयोगी एवं सुपोर्टिव  रुख के कारण आपकी कोई समस्या हल हो सकती है, शत्रु आपके सम्मुख ठहर न सकेंगे।

कर्क : प्रॉपर्टी के काम के लिए आप के यत्न सफल हो सकते हैं, मान-सम्मान की प्राप्ति, सेहत के मामले में अटैंटिव रहने की जरूरत।

सिंह: मित्रों तथा बड़े लोगों का साथ आपकी किसी समस्या को सैटल करने में हैल्पफुल होगा, तेज प्रभाव दबदबा बना रहेगा।

कन्या : टीचिंग, कोचिंग, प्रिंटिंग, पब्लिंशिंग, टूरिज्म, कंसल्टैंसी का काम करने वालों को अपने कामों में लाभ मिलेगा।

आज का राशिफल 17 मार्च, 2025- सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा  

Tarot Card Rashifal (17th March): टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन

लव राशिफल 17 मार्च- किसका है तुमको इंतजार मैं हूं न

तुला : आर्थिक तथा कारोबारी दशा अच्छी, सफलता साथ देगी, मगर शीत वस्तुओं का परहेज के साथ यूज करना चाहिए।

वृश्चिक: समय उलझनों पेचीदगियों वाला, इसलिए कोई भी इंपोर्टैंट काम हाथ में लेने से बचना चाहिए।

धनु : सितारा धन लाभ वाला, यत्न करने पर कारोबारी टूरिंग, प्लानिंग, प्रोग्रामिंग में कोई पेचीदगी हटेगी।

मकर: सरकारी तथा गैर-सरकारी कामों में कामयाबी, बड़े लोग मेहरबान रहेंगे, शत्रु भी कमजोर, तेजहीन रहेंगे।

कुम्भ : किसी धार्मिक प्रोग्राम के साथ जुड़ने, धार्मिक लिटरेचर पढ़ने, कथा-वार्ता, भजन-कीर्तन सुनने में रुचि रहेगी।

मीन: सितारा सेहत के लिए ठीक नहीं, इसलिए खान-पान लिमिट में करना ठीक रहेगा, किसी पर ज्यादा भरोसा करना भी गलत होगा।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!