Daily horoscope : आज इन राशियों का मंगल करेंगे श्री हनुमान

Edited By Updated: 12 Apr, 2025 09:24 AM

rashifal in hindi

मेष : कमजोर मनोबल के कारण आप अपनी किसी भी कोशिश को, प्रोग्राम को उसके

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष : कमजोर मनोबल के कारण आप अपनी किसी भी कोशिश को, प्रोग्राम को उसके टार्गेट की तरफ आगे न बढ़ा सकेंगे, मन भी अशांत-बेचैन सा रहेगा।

वृष: संतान का रुख तथा सोच डावांडोल सी रहेगी, इसलिए संतान के साथ जुड़ा कोई भी प्रोग्राम-मैच्योर न होगा, कामकाजी दशा संतोषजनक। 

मिथुन: जमीनी कामों के लिए सितारा ढीला, इसलिए कोई भी जमीनी कोशिश अनमने मन के साथ न करें, मन भी परेशान-डावांडोल सा रहेगा।

कर्क : आमतौर पर आप हिम्मती उत्साही तथा कामकाजी तौर पर एक्टिव तो रहेंगे, किन्तु घटिया साथी नुकसान दे सकते हैं, इसलिए उनसे दूरी रखें।

सिंह: कारोबारी कामों के लिए सितारा बेशक अच्छा तो है फिर भी आपको हर काम, कोशिश पूरे जोर तथा उत्साह के साथ करना ठीक रहेगा।

कन्या : अर्थ तथा कारोबारी दशा अच्छी, कोशिशों, इरादों में कामयाबी मिलेगी, मगर मन अशांत, परेशान तथा डावांडोल सा रहेगा।

आज का राशिफल 12 अप्रैल, 2025- सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा  

Tarot Card Rashifal (12th April): टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन

लव राशिफल 12 अप्रैल- जादू तेरा चल गया, सब कुछ लगे है नया

तुला: खर्चों के कारण अर्थ तंगी रह सकती है, नुकसान का भी डर रहेगा, किसी के नीचे अपनी पेमैंट भी न फंसने दें।

वृश्चिक: खेती उत्पादों, खेती उपकरणों, खादों-बीजों, करियाना वस्तुओं का काम करने वालों को अपने कामों में भरपूर लाभ मिलेगा।

धनु : जो भी सरकारी यत्न करें पूरे उत्साह, हिम्मत, जोश के साथ करें, मगर आम हालात अनुकूल चलेंगे।

मकर: मन गलत सोच के प्रभाव में रह सकता है, इसलिए बेकार कामों की तरफ भटकते अपने मन पर जब्त रखें।

कुम्भ :  बेतुके खान-पान से बचें क्योंकि सितारा पेट के लिए कमजोर है, किसी पर जरूरत से ज्यादा भरोसा भी न करें।

मीन: व्यापारिक तथा कामकाज की दशा अच्छी, कोशिशों- इरादों में कामयाबी मिलेगी, मगर स्वभाव में क्रोध का असर रहेगा।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!