Daily horoscope : आज इन राशियों की सुख-सुविधाओं में होगी बढ़ोतरी

Edited By Updated: 29 May, 2025 07:03 AM

rashifal in hindi

मेष : आम सितारा आपको हिम्मती-उत्साही तथा कामकाजी तौर पर एक्टिव रखेगा, शत्रु भी आपकी

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
 
मेष : आम सितारा आपको हिम्मती-उत्साही तथा कामकाजी तौर पर एक्टिव रखेगा, शत्रु भी आपकी पकड़ में रहेंगे, प्रभाव-दबदबा बना रहेगा।

वृष: खेती उत्पादों, खादों-बीजों, करियाना वस्तुओं, बुटीक, गार्मैंट्स का काम करने वालों को अपने कामों में लाभ मिलेगा।

मिथुन: व्यापार तथा कामकाज की दशा अच्छी रहेगी, जिस काम के लिए यत्न करेंगे या मन बनाएंगे उसमें कामयाबी मिलेगी, मन सैर-सफर के लिए राजी रहेगा।

कर्क : चूंकि समय किसी नए यत्न को हाथ में लेने के लिए सही नहीं है, इसलिए एहतियात बरतनी सही रहेगी, नुकसान का भी भय है।

सिंह: सितारा धन लाभ के लिए अच्छा, कारोबारी टूरिंग भी अच्छा रिजल्ट दे सकती है, यत्न करने पर कोई कामकाजी बाधा-मुश्किल भी हटेगी।

कन्या : सरकारी, गैर सरकारी कामों में कामयाबी मिलेगी, बड़े लोग मेहरबान रहेंगे, आम तौर पर आपकी पैठ-धाक बनी रहेगी।

आज का राशिफल 29 मई, 2025- सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा  

Tarot Card Rashifal (29th May): टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन

लव राशिफल 29 मई- तुम मेरे हो मेरे रहना, तुम साथ मेरा हरदम देना

तुला: आम तौर पर सितारा आपको दूसरों पर हावी, प्रभावी, विजयी रखेगा, मगर ध्यान रखें कि पांव फिसलने के कारण कहीं चोट न लग जाए।

वृश्चिक : सितारा सेहत के लिए ढीला, इसलिए लिमिट में खान-पान करना सही रहेगा, मगर आम हालात अनुकूल चलेंगे।

धनु : अर्थ तथा कारोबारी दशा अच्छी, सफलता साथ देगी मगर अत्याधिक शीत वस्तुओं के इस्तेमाल से बचना सही रहेगा।

मकर: दुश्मनों से फासला रखना ठीक रहेगा क्योंकि वे अकारण आपके गले पड़ सकते हैं, सफर भी न करें।

कुम्भ : आम सितारा मजबूत, इरादों में मजबूती, मनोबल भी बढ़ेगा, तेज प्रभाव दबदबा भी बना रहेगा।

मीन: कोर्ट-कचहरी के साथ जुड़े किसी काम के लिए आपकी भागदौड़ अच्छा रिजल्ट देगी, शत्रु भी कमजोर रहेंगे।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!