Daily horoscope: आज इन राशियों के जीवन में लग जाएंगे चार चांद

Edited By Updated: 22 Jun, 2025 06:45 AM

rashifal in hindi

मेष : अर्थ तथा कारोबारी दशा सुखद, सफलता साथ देगी, मान-यश की प्राप्ति, मगर रेशा, नजला, जुकाम की शिकायत तथा मौसम के एक्सपोइयर से अपना बचाव रखें।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष : अर्थ तथा कारोबारी दशा सुखद, सफलता साथ देगी, मान-यश की प्राप्ति, मगर रेशा, नजला, जुकाम की शिकायत तथा मौसम के एक्सपोइयर से अपना बचाव रखें। 

वृष: ध्यान रखें कि उलझनों-झमेलों के कारण आपका कोई बना-बनाया काम न उखड़-बिगड़ जाए, उधारी में भी फंसने से बचना चाहिए।  

मिथुन: व्यापार-कारोबार में लाभ, कारोबारी टूरिंग, प्रोग्रामिंग लाभ देगी, वैसे कारोबारी कोशिशों के लिए आपके यत्न अच्छा रिजल्ट देंगे।

कर्क : सरकारी  काम हाथ में लेने के लिए समय अच्छा है, बड़े लोगों के सपोर्टिव रुख पर भरोसा किया जा सकता है। 

सिंह: धार्मिक तथा सामाजिक कामों में ध्यान, मनोबल-दबदबा बना रहेगा, स्कीमें प्रोग्राम सिरे चढ़ेंगे, इज्जत-मान की प्राप्ति। 

आज का राशिफल 22 जून, 2025- सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा  

Tarot Card Rashifal (22nd June): टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन

लव राशिफल 22 जून - तू ही मेरा जहां है, तू ही मेरा सब कुछ

कन्या : पेट में गड़बड़ी रहने का डर, इसलिए तबीयत को सूट न करने वाली वस्तुओं को परहेज के साथ यूज करें।  

तुला: व्यापार तथा कामकाज की दशा अच्छी, सफलता साथ देगी, जनरल तौर पर आप हर फ्रंट पर हावी-प्रभावी रहेंगे।  

वृश्चिक : कामकाजी दशा संतोषजनक, मगर मन डरा-डरा तथा भयभीत-सा रहेगा, सफर भी न करें क्योंकि वह परेशानी वाला होगा।  

धनु : यत्न करने पर आपकी प्लानिंग प्रोग्रामिंग में कुछ न कुछ पेशकदमी जरूर होगी, अर्थदशा भी सुखद सुहावनी रहेगी। 

मकर : कोर्ट-कचहरी के कामों के लिए आप की भाग दौड़ अच्छा नतीजा देगी, कामकाजी मोर्चे पर स्थिति संतोषजनक रहेगी।

कुम्भ : मजबूत सितारा आप को हिम्मती-उत्साही तथा हर मोर्चे पर एक्टिव तथा प्रभावी रखेगा, मगर स्वभाव में क्रोध रहेगा।     

मीन: मिट्टी, रेत, बजरी, टिम्बर, कंस्ट्रक्शन मटेरियल का काम करने वालों को अपनी कामकाजी भाग दौड़ की अच्छी रिटर्न मिलेगी।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!