Kundli Tv- जानें, कैसे बना बदसूरत प्राणी भगवान राम के स्पर्श से खुबसूरत

Edited By Updated: 30 Jul, 2018 09:12 AM

religious story about sri ram

बहुत पहले की बात है? तब गिलहरी काली और बदसूरत हुआ करती थी। लोग भी उसे पसंद नहीं करते थे। वह घरों में पहुंच जाती तो लोग उसे भगाने लगते। निराश गिलहरी गांव में एक साधु बाबा के पास रहने लगी।

ये नहीं देखा तो क्या देखा (देखें VIDEO)
PunjabKesari
बहुत पहले की बात है? तब गिलहरी काली और बदसूरत हुआ करती थी। लोग भी उसे पसंद नहीं करते थे। वह घरों में पहुंच जाती तो लोग उसे भगाने लगते। निराश गिलहरी गांव में एक साधु बाबा के पास रहने लगी। जो बाबा खाते, वह गिलहरी खाती। उनके यज्ञ की साक्षी बनती और पुण्य का लाभ उठाती। धीरे-धीरे गिलहरी बीज, कंद और मूल खाने वाली साध्वी बन गई। कुछ समय बाद बाबा रामेश्वरम की तीर्थ यात्रा पर निकले तो गिलहरी भी उनके साथ हो ली। रामेश्वरम के समुद्र तट पर बाबा ने जहां डेरा डाला, वहीं किसी पेड़ पर गिलहरी ने भी अपना घर बना लिया। रामेश्वरम में थोड़ा ही समय बीता था कि राम वानरों की अपनी सेना के साथ वहां आ पहुंचे। राम जी ने समुद्र में सेतु निर्माण का कार्य प्रारंभ कर दिया।
PunjabKesari
नल और नील के नेतृत्व में बंदर और भालू समुद्र में पत्थर डालकर सेतु बनाने लगे। यह देखकर गिलहरी भी रेत के कण उठाकर समुद्र में डालने लगी। यह छोटा सा काम था लेकिन बड़े निर्माण में छोटे से छोटे काम का महत्व होता है। यह समझकर नल-नील ने उसे टोका नहीं और वह अपना काम करती रही। भगवान राम भी उसे चुपचाप काम करते देखते। जिस दिन पुल का निर्माण पूरा हुआ, उस दिन गिलहरी के उत्तरदायित्व, लगन और श्रम को पुरस्कृत करने के लिए भगवान राम ने उसे अपने हाथों में उठाया और आशीर्वाद से भरी अपनी उंगलियों को उस पर फेरा। राम का हाथ लगते ही गिलहरी अत्यंत सुंदर दिखने लगी। कहते हैं तभी से गिलहरी की गणना सुंदर प्राणियों में होने लगी। गांव से भी उसे कोई नहीं भगाता और लोग उससे खूब प्रेम करते। 
PunjabKesari
अंत में जब सेतु निर्माण का इतिहास लिखा गया तब हर कवि और रचनाकार ने उस नन्ही गिलहरी का उल्लेख अपनी रचना में किया।
शिव पूजन में इस चीज़ Use करने से बिगड़ जायेगा Luck (देखें VIDEO)

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!