Saturn transit in Aquarius: शनिदेव का कुंभ राशि में गोचर, सिंह राशि के जातकों को जिद्द करने से होगा नुकसान

Edited By Updated: 14 Jan, 2023 03:07 PM

शनि देव का गोचर 17 जनवरी को होने जा रहा है। यह राशि परिवर्तन करते हुए मकर से कुंभ राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। करीब 30 साल बाद शनि अपनी मूल त्रिकोण राशि कुंभ में प्रवेश करेंगे।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Shani transit january 2023 Leo: शनि देव का गोचर 17 जनवरी को होने जा रहा है। यह राशि परिवर्तन करते हुए मकर से कुंभ राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। करीब 30 साल बाद शनि अपनी मूल त्रिकोण राशि कुंभ में प्रवेश करेंगे। ये शनि की अपनी राशि है, यहां शनिदेव बहुत कंफर्टेबल फील करते हैं। आइए जानें इस गोचर का सिंह राशि के जातकों पर क्या प्रभाव पड़ेगा- 

1100  रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें

वर्तमान समय में सिंह राशि के जातको की कुंडली में शनि छठे भाव से गोचर कर रहे हैं। शनि का गोचर 3, 6 और 11 में अच्छा होता है। इस समय आपकी राशि में शनि का जो गोचर शुरु हो रहा है वह सप्तम भाव में है। वे ज्योतिष की भाषा के हिसाब से सही नहीं है लेकिन सभी सिंह राशि के जातको के लिए ये गोचर अशुभ नहीं है। आने वाले ढाई साल अथवा मार्च 2025 तक का आने वाला समय, क्या आपके लिए अशुभ हो जाएगा। ऐसा नहीं है क्योंकि सिंह राशि के जातको में बहुत सारे ऐसे जातक होंगे, जो सिंह राशि की कुंडली के अष्टक वर्ग में होंगे। जिन्हें कुंडली स्टडी करनी आती है, वे ये बता सकते हैं की अष्टक वर्ग में जाकर कुंभ राशि में शनि ने उन्हें कितने मार्क्स दिए हुए हैं। आपकी कंडली में शनि के मार्क्स 5 से ज्यादा हैं जैसे 6, 7 और 8 हैं तो यह गोचर आपका कुछ नहीं बिगाड़ सकता। यदि शनि का गोचर 1 या 2 है तो वो नैगेटिव मार्किंग है। इसका प्रभाव आप पर पड़ सकता है। आप आलसी हो जाएंगे। अच्छे मौके सामने होंगे लेकिन आप उन्हें प्राप्त करने की बजाय खो सकते हैं।

जब शनि सप्तम भाव में गोचर करते हैं तो शनि की तीसरी दृष्टी आपके भाग्य स्थान पर जाती है। इसका मतलब यह है की भाग्य स्लो हो जाएगा। जितना परिश्रम करेंगे, उतना फल नहीं मिलेगा। 

नौवां भाव ट्रैवल और अध्यात्म का भाव होता है। धार्मिक यात्राएं यहीं से देखी जा सकती हैं। सिंह राशि के जातक को मेंटली प्रिपेयर रहना चाहिए की कोई न कोई समस्या यात्रा के दौरान आ सकती है। शनि जिस भाव में आते हैं, उसे मजबूत कर देते हैं। यदि आपका  लंबी यात्रा का प्लान बन रह है तो  2 साल के भीतर आप विदेश यात्रा जरुर करेंगे। शनि देव की दृष्टि जहां पर भी पड़ेगी, वह घर थोड़ा मजबूत हो जाएगा। शनि देव की जब सीधी दृष्टि चन्द्रमा पर जाती है तो वह व्यक्ति को मंदगामी बना देती है क्योंकि शनि खुद एक मंगदामी ग्रह है। 

17 जनवरी के बाद शनि आपको जिद्दी बना देंगे। किसी भी चीज के लिए अड़ जाना, जीवन में बड़ा नुकसान कर सकता है। आप किसी भी अनचाही स्थिती के लिए वो कर जाएंगे, जो आपको नहीं करना चाहिए। किसी भी काम में अपनी मर्जी करने से पहले दूसरे की भी सुनें। हर समय अपनी चलाने की कोशिश न करें। थोड़ा सा कूल रहने का प्रयास करें।

शनि की आखिरी दृष्टि जाती है, आपके चौथे भाव पर यानी आपकी प्रॉपर्टी, माता और सुख स्थान पर। यदि माता का स्वास्थ्य ठीक नहीं है तो उन पर अधिक ध्यान देने की जरुरत है। अगर कोई प्रापर्टी खरीदने क प्लान बन रहा है तो अभी थोड़ा इंतजार करें। वाहन खरीदना भी नुकसान का सौदा साबित हो सकता है। 

यदि आपको चेस्ट, हार्ट, कोलेस्ट्रॉल या ब्लड शूगर से संबंधित कोई भी समस्या है तो उसे हल्के में न लें। डॉक्टर से परामर्श जरुर लें। अपनी कंडली किसी विशेज्ञ को जरुर दिखाएं।

नरेश कुमार
https://www.facebook.com/Astro-Naresh-115058279895728

PunjabKesari kundli

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!