Shani vakri: 135 दिनों तक शनि चलने जा रहे हैं उल्टी चाल, इन राशियों को करेंगे मालामाल

Edited By Updated: 25 May, 2024 11:28 AM

shani vakri

वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, शनिदेव को सभी ग्रहों में सबसे धीमी गति से चलने वाला ग्रह माना जाता है। शनिदेव को न्याय और कर्मफल देने वाला देवता कहा गया है। यह करीब ढाई वर्षों तक एक राशि में

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Shani vakri 2024: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, शनिदेव को सभी ग्रहों में सबसे धीमी गति से चलने वाला ग्रह माना जाता है। शनिदेव को न्याय और कर्मफल देने वाला देवता कहा गया है। यह करीब ढाई वर्षों तक एक राशि में विराजमान रहते हैं और फिर इसके बाद राशि परिवर्तन करते हैं। शनिदेव 29 जून को अपनी स्वराशि कुंभ में वक्री होने जा रहे हैं और वह लगभग 135 दिन तक वक्री चाल में चलेंगे। शनि के वक्री होने से कुछ राशियों को धन लाभ और भाग्य का साथ ज्यादा मिलेगा। तो आइए जानते हैं कि वो लकी राशियां कौन सी हैं-

PunjabKesari Shani vakri
Taurus Horoscope वृषभ राशि
शनि का वक्री होना वृषभ राशि के जातकों के लिए लाभदायक साबित होगा। बिजनेस कर रहे लोग कोई बड़ी डील फाइनल कर सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में कोई बड़ा पद हासिल हो सकता है। पारिवारिक जीवन में सुख-सुविधाओं का आनंद मिलेगा। कोर्ट-कचहरी के मामले में आपको जीत हासिल होगी। इस राशि के छात्र परीक्षा की तैयारी में बिजी रहेंगे।

PunjabKesari Shani vakri
Virgo Horoscope कन्या राशि
शनि का वक्री होना कन्या राशि के जातकों के लिए शानदार रहने वाला है। व्यापार कर रहे लोगों को फोन के जरिए कोई खुशखबरी मिल सकती है। राजनीति से जुड़े लोगों को किसी नई पार्टी से जुड़ने का मौका मिलेगा। जो लोग रिलेशन में हैं, वो अपने रिश्ते को लेकर कोई अहम फैसला लेंगे। इस राशि की महिलाओं को परिवार और पति का पूरा साथ मिलेगा।

PunjabKesari Shani vakri
Aquarius Horoscope कुंभ राशि
शनि का वक्री होना कुंभ राशि के जातकों के लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आने वाला है। किसी दोस्त के साथ मिलकर कोई नया व्यापार शुरू कर सकते हैं। परिवार के साथ किसी रिश्तेदार के घर जाने का प्लान बनाएंगे। बहन के लिए अच्छे और बड़े घर से रिश्ता आ सकता है। किसी पुराने टीचर से अचानक से मुलाकात हो सकती है। 

PunjabKesari Shani vakri

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!