शंकराचार्य मामला : मेडिकल रिपोर्ट में नाबालिगों से यौन शोषण की पुष्टि

Edited By Updated: 27 Feb, 2026 07:53 AM

shankaracharya swami avimukteshwarananda case

वाराणसी (एजैंसी): शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ यौन उत्पीड़न मामले में बच्चों की मैडीकल रिपोर्ट में यौन शोषण (कुकर्म) की पुष्टि हुई है।

वाराणसी (एजैंसी): शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ यौन उत्पीड़न मामले में बच्चों की मैडीकल रिपोर्ट में यौन शोषण (कुकर्म) की पुष्टि हुई है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, पीड़ित नाबालिगों का मैडीकल टैस्ट प्रयागराज के सरकारी अस्पताल में 2 डॉक्टरों के पैनल द्वारा कराया गया। रिपोर्ट बंद लिफाफे में जांच अधिकारी को सौंप दी गई है और इसे शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।

एक पीड़ित नाबालिग ने मीडिया को बताया कि अध्ययन के लिए जाने पर उसका शोषण किया गया और उसके साथ अन्य बच्चों के साथ भी ऐसा हुआ। उसने आरोप लगाया कि अविमुक्तेश्वरानंद और उनके शिष्य मुकुंदानंद ने 16 जनवरी को माघ मेले के दौरान बच्चों का शोषण किया। शिष्य प्रकाश और अरविंद बच्चों को बाहर से लाकर उनका शोषण करवाते थे। अविमुक्तेश्वरानंद ने मीडिया पर टिप्पणी करते हुए कहा कि मैडीकल रिपोर्ट के बारे में फैलाई गई बातें गलत हैं। उन्होंने कहा कि एपस्टीन फाइल जैसी संवेदनशील जानकारियों को दबाया जा रहा है और अदालत की प्रक्रिया गोपनीय होती है।

शंकराचार्य के वकील को जान से मारने की मिली धमकी : शंकराचार्य के वकील को जान से मारने की धमकी मिली है। उनके मोबाइल पर बुधवार देर रात मैसेज आया, जिसमें वाराणसी की कचहरी को बम से उड़ा देने की चेतावनी दी गई। प्रयागराज पुलिस फिलहाल वाराणसी में तैनात है। 

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!