Shikari Mata Mandir: जिस मंदिर में वीरभद्र सिंह ने की थी पुत्र प्राप्ति की कामना, वहीं आशीर्वाद लेने पहुंचे विक्रमादित्य

Edited By Updated: 29 May, 2024 07:21 AM

shikari mata mandir

हिमाचल प्रदेश की मंडी लोकसभा हॉट सीट पर चुनाव प्रचार के दौरान रोजाना नया सियासी उबाल देखने को मिल रहा है। कांग्रेस प्रत्याशी पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के पुत्र विक्रमादित्य सिंह और भाजपा प्रत्याशी एक्ट्रैस कंगना रनौत के

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Shikari Mata Mandir: हिमाचल प्रदेश की मंडी लोकसभा हॉट सीट पर चुनाव प्रचार के दौरान रोजाना नया सियासी उबाल देखने को मिल रहा है। कांग्रेस प्रत्याशी पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के पुत्र विक्रमादित्य सिंह और भाजपा प्रत्याशी एक्ट्रैस कंगना रनौत के सियासी बयान पूरे देश में आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। इसी बीच विक्रमादित्य सिंह चुनाव प्रचार के दौरान उस मंदिर में नतमस्तक होने के लिए पहुंचे जहां पर उनके पिता दिवंगत वीरभद्र सिंह ने पुत्र प्राप्ति की कामना की थी। मंदिर में माथा टेकने के बाद उन्होंने मीडिया से भी बातचीत की और कहा कि सन 1988 में मेरे पिता स्वर्गीय वीरभद्र सिंह बतौर मुख्यमंत्री मां शिकारी के दरबार में आए थे और पुत्र प्राप्ति की कामना की थी। उन्होंने कहा कि इस कामना के फलस्वरूप हमारा जन्म हुआ था।    

11000 फीट की ऊंचाई पर स्थित है मंदिर
11000 फीट की ऊंचाई पर स्थित इस मंदिर में माथा टेकने के बाद विक्रमादित्य सिंह ने सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें भी शेयर कीं। उन्होंने यह भी बताया कि उनके पिता कई बार मंदिर में आते-जाते रहे और इस मंदिर के लिए हैलीपैड भी उनकी ही देन है। विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि वीरभद्र सिंह राज्य के ऐसे मुख्यमंत्री थे, जो सबसे पहले इस मंदिर में पहुंचे थे और इसके परिसर और आसपास के इलाकों का विकास शुरू कराया था। वह कहते हैं कि मां भीमाकाली हमारी कुलदेवी है, लेकिन उसी माता शिकारी देवी के प्रति भी हमारे परिवार की अटूट आस्था है। उन्होंने कहा कि उन्हें पूर्ण विश्वास है कि देवी माता के आशीर्वाद से वह हर हाल में विजय हासिल करेंगे।

पूर्व सी.एम. जयराम ठाकुर हमारे आदरणीय
विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि शिकारी देवी के पर्यटन विकास को और आगे बढ़ाया जाएगा। यहां शांति, सुकून और ठंडक के साथ बेशुमार खूबसूरती है जिसे और ज्यादा तरजीह देने की जरूरत है। पूर्व सी.एम. जयराम ठाकुर हमारे लिए आदरणीय हैं और उनके साथ मिलकर यहां पर विकास किया जाएगा। मीडिया को दिए बयान में विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि कांग्रेस पार्टी की नेत्री प्रियंका गांधी कल मंडी संसदीय क्षेत्र में दो बड़ी चुनावी रैलियों को संबोधित करेंगी। पहली रैली कुल्लू में होगी और दूसरी सुंदरनगर में होगी। लोगों में प्रियंका गांधी को सुनने को लेकर खासा उत्साह रहता है और कल बड़ी संख्या में माताएं-बहनें उन्हें सुनने के लिए आएंगी।

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!