Somwar Upay: भगवान शिव तक अपनी पुकार पहुंचाने के लिए...

Edited By Updated: 10 Jul, 2023 07:21 AM

somwar upay

भोलेनाथ को प्रसन्न करने के लिए उनके भक्त सोमवार के दिन बहुत से उपाय करते हैं क्योंकि इस दिन देवों के देव महादेव अपनी

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Somwar Upay: भोलेनाथ को प्रसन्न करने के लिए उनके भक्त सोमवार के दिन बहुत से उपाय करते हैं क्योंकि इस दिन देवों के देव महादेव अपनी विशेष कृपा उपासकों पर बरसाते हैं। कोई बुरी नजर से बचने के लिए तो कोई धन-दौलत को पाने के लिए महादेव को खुश करता है। भोलेनाथ अपने नाम की तरह ही बहुत भोले हैं, वो अपने भक्तों की मुराद को बहुत ही जल्दी सुनते हैं। अगर आप भी चाहते हैं कि भगवान शिव आपकी पुकार सुनें तो इन उपायों को आजमाना बिल्कुल भी न भूलें। तो आइए जानते हैं अचूक उपाय:

PunjabKesari Somwar Upay

1100  रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें

दांपत्य जीवन को सुखी बनाने के लिए भगवान शिव की आराधना करनी चाहिए। सोमवार के दिन शिवलिंग का गंगाजल के साथ अभिषेक करें। ऐसा करने से भोलेनाथ आपके जीवन से हर परेशानी को दूर कर देते हैं।

अगर आपको लगता है कि आपके परिवार को किसी की नजर लग गई है तो इसे दूर करने के लिए सोमवार के दिन शीशम के पेड़ की जड़ में जल चढ़ाएं और हाथ जोड़कर सुखी जीवन की कामना करें।

बिजनेस को ऊंचाई तक पहुंचाने के लिए आज के दिन एक कच्चा नारियल लेकर बहते जल में प्रवाहित करें। राहु की स्तुति का पाठ करें।

PunjabKesari somwar upay

राहु की स्तुति इस प्रकार है- अर्धकायं महावीर्यं चन्द्रादित्यविमर्दनम् सिंहिकागर्भसंभूतं तं राहुं प्रणमाम्यहम्

सोमवार का दिन बहुत खास होता है इसलिए अगर विदेश में जाकर पढ़ाई करने के लिए फॉर्म भरना चाहते हैं तो बेझिझक आज फॉर्म भर दें। इसके बाद शाम के समय शिव मंदिर में जाकर दो सरसों के तेल के दीपक जलाएं।

भौतिक सुख-साधनों की बढ़ोतरी के लिए आज के दिन कच्चे कोयले को जल में प्रवाहित करते समय राहु के इस मंत्र का जाप करें।

Rahu Mantra राहु मंत्र: 'ऊँ भ्रां भ्रीं भ्रौं स: राहवे नम:'।

PunjabKesari Somwar Upay

अगर जीवन में धन की कमी देखनी पड़ रही है तो आज सोमवार के दिन शिव मंदिर में जाकर चावल का दान करें और हाथ जोड़कर भगवान से सुख-समृद्धि की कामना करें।

काम में अड़चनों का सामना करना पड़ रहा है तो आज के दिन जल में जौं मिलाकर शिवलिंग का अभिषेक करना चाहिए। ऐसा करने से सारे काम आपके पक्ष में होंगे।

PunjabKesari kundli

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!