ऑस्ट्रेलिया के ग्लेनवुड में स्थापित हुई पहले सिख सैनिक की प्रतिमा

Edited By Niyati Bhandari,Updated: 27 Mar, 2023 12:43 PM

statue of first sikh soldier installed in glenwood australia

ऑस्ट्रेलिया में पहले सिख सैनिक की प्रतिमा स्थापित होने से विश्व भर में पंजाबियों की शान और भी बढ़ गई है। सिख सैनिकों की शहादत को याद करने

 शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

सिडनी (सनी चांदपुरी): ऑस्ट्रेलिया में पहले सिख सैनिक की प्रतिमा स्थापित होने से विश्व भर में पंजाबियों की शान और भी बढ़ गई है। सिख सैनिकों की शहादत को याद करने के लिए यह प्रतिमा सिडनी के ग्लेनवुड शहर में लगाई गई है।

1100  रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें

फतेह फाऊंडेशन के हरकीरत सिंह संधर, अमरिंदर सिंह बाजवा और दविंद्र सिंह धारी ने कहा कि यह प्रतिमा पहले और दूसरे विश्व युद्ध में और सारागढ़ी में सिख सैनिकों की शहादत की याद दिलाती रहेगी। कार्यक्रम की औपचारिक शुरूआत करते हुए अमरिंदर सिंह बाजवा ने इस प्रतिमा के इतिहास पर प्रकाश डाला। 

ब्लैकटाऊन के मेयर टोनी ब्लिसडेल ने सिख सैनिक की प्रतिमा का अनावरण किया। इस अवसर पर बिगुल फूंककर सभी जवानों को सच्ची श्रद्धांजलि दी गई और 1 मिनट का मौन रखा गया। हरकीरत सिंह संधर ने कहा कि पहली किताब लिखते समय उन्होंने पूरे ऑस्ट्रेलिया का भ्रमण किया और महसूस किया कि ऐसी कोई जगह नहीं है जो सिखों के अस्तित्व को दर्शाती हो। 2018 का यह सपना आज साकार हो गया है।

PunjabKesari kundli

 

Related Story

IPL
Gujarat Titans

Chennai Super Kings

Match will be start at 23 May,2023 07:30 PM

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!