Surya Gochar 2022: आज होगा सूर्य का धनु राशि में परिवर्तन, इन राशियों को मिलेगी खूब तरक्की

Edited By Updated: 16 Dec, 2022 08:02 AM

surya gochar

ज्योतिष के अनुसार राशि परिवर्तन का हर व्यक्ति के जीवन पर गहरा प्रभाव पड़ता है। हर महीने  सूर्य एक राशि से निकल कर दूसरी राशि में प्रवेश करते हैं। शास्त्रों के अनुसार सूर्य को सफलता, सम्मान और शौर्य का

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Surya Rashi Parivartan 2022: ज्योतिष के अनुसार राशि परिवर्तन का हर व्यक्ति के जीवन पर गहरा प्रभाव पड़ता है। हर महीने  सूर्य एक राशि से निकल कर दूसरी राशि में प्रवेश करते हैं। शास्त्रों के अनुसार सूर्य को सफलता, सम्मान और शौर्य का ग्रह माना जाता है। इस बार साल की आखिरी संक्राति आज यानि 16 दिसंबर के दिन सूर्य फिर से राशि गोचर करने जा रहे हैं। हर माह सूर्य जिस राशि में प्रवेश करते हैं, उसी के नाम से वह संक्राति जानी जाती है। इस बार की संक्राति के दिन सूर्य वृश्चिक राशि को छोड़कर धनु में प्रवेश कर जाएंगे इसलिए यह संक्राति धनु संक्रांति के नाम से जानी जाएगी। तो आइए जानते हैं, इस बार के सूर्य गोचर का असर 12 राशियों पर कैसा प्रभाव डालता है:

PunjabKesari Surya Gochar

1100  रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें

PunjabKesari Surya Gochar

Aries मेष राशि: मेष राशि वालों के लिए यह संक्राति निराशा लेकर आएगी। जीवन में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी। हर काम में सतर्क रहने की जरूरत है वर्ना विफलता का सामना भी करना पड़ सकता है। आसान दिखने वाला काम भी मुश्किल लगेगा। अविवाहित लोगों को अपनी शादी की चिंता सताएगी। जमीन-जायदाद से जुड़ा कोई मसला फिर से उठ सकता है।

Taurus वृष राशि: वृष वाली वालों के लिए यह राशि गोचर बहुत ही खास रहने वाला है। व्यापार में भी बड़े सौदे हाथ लग सकते हैं। कहीं से संपत्ति संबंधी लाभ मिलने की आशंका है। समाजिक गतिविधियों में रुझान बढ़ेगा। पुराने समय में किया गया निवेश फायदा लेकर आएगा। सार्वजनिक लोगों को मान-सम्मान की प्राप्ति होगी।

Gemini मिथुन राशि: मिथुन राशि के लिए ये परिवर्तन कुछ बदलाव लाएगा। जीवन में परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। कोई भी नया काम करने से पहले किसी वरिष्ठ की सलाह जरूर लें अन्यथा मुश्किल हो सकती है। जिन लोगों का अभी विवाह नहीं हुआ उन्हें धैर्य रखने की जरूरत है। वैवाहिक जोड़ा अपने साथी से व्यर्थ की बातें करने से बचे नहीं तो वाद-विवाद होने की संभावना है।

Cancer कर्क राशि: कर्क राशि वालों के लिए यह संक्रांति बहुत ही शुभ है। व्यापार में कोई बड़े धन लाभ की स्थिति बन रही है। साथ ही साथ इस बार सेहत बहुत स्वस्थ रहने वाली है। मानसिक शांति मिलेगी। जीवन में तरक्की करेंगे लेकिन कुछ लोग आप से जलन कर सकते हैं। नाम और वैभव कमाने का मौका मिलेगा।

Leo सिंह राशि: सूर्य को ग्रहों का राजा भी कहा जाता है लेकिन यह राजा इस बार आपके लिए कुछ परेशानियां लेकर आएगा। जीवन में उथल-पुथल की स्थिति बनी रहेगी। बच्चों की शिक्षा व भविष्य को लेकर कुछ चिंता सताएगी। कार्यक्षेत्र में जिस काम के बारे में सोचेंगे उसके बारे में नेगेटिव विचार मन में आएंगे। आर्थिक तंगी से भी झूझना पड़ सकता है।

Virgo कन्या राशि: कन्या राशि वालों को इस बार हर कार्य में सफलता प्राप्त होगी। जिस कार्य को करने की सोचेंगे, वह अच्छे तरीके से पूरे हो जाएंगे। सोई हुई किस्मत राशि परिवर्तन के बाद फिर से खुल जाएगी। आर्थिक स्थिति में भी सुधार होता हुआ दिखाई देगा। नया व्यापार शुरू करने के लिए मन बनाएंगे।

Libra तुला राशि: तुला राशि वालों के लिए यह गोचर कठिनाई लेकर आएगा। व्यापार में धन-संबंधी नुकसान झेलना पड़ सकता है। किसी बात को लेकर मन में बेचैनी सी रहेगी। अगर किसी जगह निवेश करने का प्लान बना रहे हैं तो अभी रुक जाएं क्योंकि यह समय सही नहीं है। कार्यस्थल पर काम की बजाय किसी अन्य पर ध्यान आकर्षित रहेगा।

PunjabKesari Surya Gochar

Scorpio वृश्चिक राशि: इन राशि वालों के लिए सूर्य बढ़िया सेहत लेकर आएगा। जो लोग गाने में अपनी रूचि रखते हैं या गायक की नौकरी करते हैं, वे लोग अपने क्षेत्र में बहुत ही नाम कमाएंगे। विद्यार्थी अपनी सफलता का मार्ग ढूढेंगे, जल्द ही सफलता मिलेगी लेकिन इसके लिए बहुत मेहनत करनी पड़ सकती है।

Sagittarius धनु राशि: धनु राशि वाले अपने अच्छे स्वभाव की वजह से मित्रों के साथ कार्यस्थल पर भी सबके प्रिय होंगे। ज़रूरतमंदों की मदद करके मन को सुकून मिलेगा। कार्यक्षेत्र में नए प्रोजेक्ट को लीड करने का चांस मिलेगा। परिवार में खुशहाली बनी रहेगी। सूर्य का राशि परिवर्तन रोमांस को पहले की तरह ही बरकरार रखेगा।

Capricorn मकर राशि: मकर राशि वालों को आर्थिक समस्या का सामना करना पड़ सकता है। फाइनेंस से जुड़े मामलों में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। फालतू की जगह पर धन खर्च हो सकता है। जिस काम को सच्चे दिल से करने की सोच रहे हैं तो उस पर विश्वास बनाएं रखें। कई मामलों में मन थोड़ा परेशान रहेगा।

Aquarius कुंभ राशि: कुंभ राशि वालों के मन में निराशा बनी रहेगी। किसी बात को लेकर मन में गड़बड़ होती रहेगी। ऑफिस में ज्यादा से ज्यादा मेहनत की जरूरत पड़ेगी। धार्मिक कामों में मन लगा रहेगा। वैवाहिक जीवन में मधुरता आएगी। सेहत के प्रति जागरूक रहने की आवश्कयता है।
 

Pisces मीन राशि: सूर्य का राशि परिवर्तन मीन राशि वालों के लिए बहुत ही अच्छा है। कार्यक्षेत्र में अपने आप को प्रस्तुत करने के नए मौके मिलेंगे। अच्छे काम की वजह से प्रमोशन मिलने की संभावना है। कोई महत्वपूर्ण फैसले को लेते समय कंफ्यूज रहेंगे। किसी वरिष्ठ की सलाह लेना सही रहेगा। जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने का प्लान बनाएंगे।   

PunjabKesari kundli

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!