Surya Gochar In Kumbh Rashi: आज ग्रहों के राजा सूर्य करेंगे कुंभ राशि में परिवर्तन, इन राशियों की पलटेगी किस्मत

Edited By Niyati Bhandari,Updated: 13 Feb, 2024 09:38 AM

surya gochar in kumbh rashi

वैदिक ज्योतिष शास्त्र में सूर्य को उच्च पद, नेतृत्व क्षमता, मान-सम्मान, पिता और आत्मा का कारक माना गया है। कुंडली में सूर्य की स्थिति मजबूत होने से जातकों को सफलता, प्रशासनिक लाभ और मान-सम्मान मिलता है।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Surya Gochar In Kumbh Rashi: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में सूर्य को उच्च पद, नेतृत्व क्षमता, मान-सम्मान, पिता और आत्मा का कारक माना गया है। कुंडली में सूर्य की स्थिति मजबूत होने से जातकों को सफलता, प्रशासनिक लाभ और मान-सम्मान मिलता है। इस बार 13 फरवरी, 2024 यानी आज के दिन सूर्य राशि परिवर्तन करने जा रहे हैं। सूर्य देव 13 फरवरी 3 बजकर 43 मिनट कुंभ राशि में परिवर्तन करेंगे। इस राशि में यह 14 मार्च को दोपहर 12 बजकर 36 मिनट तक गोचर करेंगे और मीन राशि में चले जाएंगे। सूर्य के इस राशि परिवर्तन का 12 राशियों पर शुभ-अशुभ प्रभाव देखने को मिलेगा। तो आइए जानते हैं कि सूर्य के इस गोचर का 12 राशियों पर क्या असर होगा-

PunjabKesari Surya Gochar In Kumbh Rashi
Aries Horoscope मेष राशि
मेष राशि के जातकों के लिए सूर्य का गोचर किसी वरदान से कम नहीं होने वाला है। बिजनेस कर रहे लोगों को मनचाही सफलता मिलेगी। नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन मिलने की संभावना है। परिवार के साथ हंसी-खुशी समय व्यतीत करेंगे।

Taurus Horoscope वृष राशि
इस बार सूर्य का गोचर वृष राशि वालों के लिए बेहतरीन रहने वाला है। व्यापार कर रहे लोगों को कोई बड़ी डील मिल सकती है। लव लाइफ में रोमांस की गर्माहट बनी रहेगी। इस राशि के छात्रों को मनचाही सफलता मिलेगी। सेहत पहले से उत्तम रहेगी।

Gemini Horoscope मिथुन राशि
मिथुन राशि वालों को भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। नए काम की शुरुआत करने के लिए दोस्तों की मदद मिलेगी। भाई-बहन के साथ रिश्तों में मधुरता बनी रहेगी। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे लोगों को पहले से अधिक मेहनत करने की आवश्यकता है।

Cancer Horoscope कर्क राशि
कर्क राशि वालों के लिए सूर्य का गोचर अनुकूल रहने वाला है। जीवनसाथी के साथ अच्छा तालमेल बना रहेगा। घर में विदेशी मेहमानों के आगमन से खुशनुमा माहौल बना रहेगा। लव पार्टनर की तरफ से कोई स्पेशल तोहफा मिल सकता है।

Leo Horoscope सिंह राशि
नौकरीपेशा लोगों के ऊपर जिम्मेदारियां अधिक रहेंगी पर पूरी मेहनत और लगन से उन्हें पूरा करेंगे। संतान को किसी नई नौकरी की प्राप्ति होने से घर-परिवार में माहौल खुशनुमा रहेगा। माता की सेहत अचानक बिगड़ सकती है।

Virgo Horoscope कन्या राशि
सूर्य का गोचर इस राशि के लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। कोई खोई हुई वस्तु  प्राप्त हो सकती है। किसी भी अजनबी से अपने मन की बात करने से बचें। जीवनसाथी का साथ भरपूर मात्रा में मिलता हुआ दिखाई देगा। भाई की सेहत को लेकर चिंतित रहेंगे।

PunjabKesari Surya Gochar In Kumbh Rashi
Libra Horoscope तुला राशि
कार्यक्षेत्र में अपनी अच्छी सोच का लाभ उठाएंगे। घर की रंगाई-पुताई को कराने का भी विचार बना सकते हैं। परिवार में किसी सदस्य से यदि कोई अनबन चल रही थी, तो वह भी दूर होगी। किसी पुराने दोस्त से मिलने का मौका मिलेगा। सेहत ठीक रहेगी।

Scorpio Horoscope वृश्चिक राशि
सूर्य का राशि परिवर्तन इस राशि के लोगों के लिए सामान्य रहने वाला है। नौकरीपेशा लोग सैलरी न मिलने के कारण परेशान रहेंगे। अधिक धन खर्च करने से परहेज करें। किसी करीबी के यहां से बुरी खबर प्राप्त हो सकती है। गैस की समस्या रहेगी।

Sagittarius Horoscope धनु राशि
जमीन-जायदाद संबंधी विवाद हल होंगे। मकान अथवा वाहन खरीदने का सपना भी पूरा होगा। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को अच्छी नौकरी मिलेगी। राजनीति से जुड़े लोगों को समाज में मान-सम्मान मिलेगा। सेहत को लेकर लापरवाही न करें।

Capricorn Horoscope मकर राशि
मकर राशि वालों के लिए सूर्य का यह गोचर उत्तम रहने वाला है। नौकरी के नए अवसर मिलेंगे। कारोबार से जुड़ी अच्छी खबर मिल सकती है। भौतिक सुख-सुविधाओं का लाभ मिलेगा। इनकम में वृद्धि होगी। ससुराल पक्ष से कोई खुशखबरी मिलेगी।

Aquarius Horoscope कुम्भ राशि
इस राशि के लोगों के लिए सूर्य का राशि परिवर्तन लाभदायक साबित होने वाला है। इस राशि के युवा अपने करियर को लेकर कोई अहम फैसला लेंगे। माता-पिता की तरफ से कोई खास तोहफा मिल सकता है। खानपान का खास ध्यान रखें।

Pisces Horoscope मीन राशि
मीन राशि के जातकों के लिए सूर्य का राशि परिवर्तन मिलाजुला रहने वाला है। ऑफिस में किसी काम को लेकर बॉस के साथ बहस हो सकती है। परिवार के किसी सदस्य को आपकी कोई बात बुरी लग सकती है। मेहनत का पूरा फल मिलेगा।

PunjabKesari Surya Gochar In Kumbh Rashi

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!