Tarot Card Rashifal (12th January):  टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन

Edited By Niyati Bhandari,Updated: 12 Jan, 2023 07:27 AM

tarot card rashifal

मेष- आज ऑफिस में किसी खास काम के लिए की गई मेहनत सफलता लेकर आएगी। बिजनेस में समस्या का हल चुटकियों में

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष- आज ऑफिस में किसी खास काम के लिए की गई मेहनत सफलता लेकर आएगी। बिजनेस में समस्या का हल चुटकियों में निकाल लेंगे। छात्र ध्यान विचलित करने वाली चीजों से दूरी बनाने का प्रयास करें। घर के बड़े बच्चों की समस्या का हल निकालने में सफल होंगे।

वृष- आज व्यापार से जुड़ा कोई रुका हुआ धन वापिस मिल सकता है। ऑफिस में बॉस के साथ सहमति से सारे काम कर लेंगे। युवाओं का मन काम की बजाय बेकार के कार्यों में अधिक रहेगा। परिवार में खुशहाली भरा माहौल रहेगा। दिनचर्या और खान-पान पर ध्यान दें।

मिथुन- आज कार्यक्षेत्र में समय से पहले ही टारगेट पूरा करके खुशी मिलेगी। व्यापार में मन के मुताबिक परिणाम मिलेंगे। छात्रों के जीवन में कुछ भटकाव वाली चीजें हो सकती हैं। अपना फैसला साथी पर थोपने की कोशिश न करें। मौसमी परेशानियां तंग कर सकती हैं।

कर्क- आज कार्यस्थल पर इनकम सोर्स बढ़ने की संभावना है। व्यापार में थोड़ा और मेहनत करने की जरूरत पड़ सकती है, धैर्य रखें। छात्रों को उच्च शिक्षा के लिए मनचाहा प्रवेश मिलेगा। प्रेम संबंधों में मधुरता रहेगी। ज्यादा विटामिन वाली चीजों का सेवन करें।

सिंह- आज बिजनेस की तरक्की के लिए कुछ समझौते करने पड़ सकते हैं। ऑफिस में काम के साथ उसकी क्वालिटी पर भी ध्यान दें। युवा वर्ग नौकरी बदलने की योजना बनाएंगे। अविवाहितों के लिए विवाह के रिश्ते आएंगे। सेहत को लेकर थोड़ी सी लापरवाही भारी पड़ सकती है।

कन्या- आज कार्यक्षेत्र में अपने मन के मुताबिक काम करके संतुष्ट होंगे। व्यापार करने वाले हर काम को अपनी देख-रेख में करवाएं। युवा अपनी पहली नौकरी पाकर बहुत ही खुश होंगे। घर में किसी खास मेहमान का आगमन हो सकता है। सेहत का ध्यान रखें।

1100  रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें

तुला- आज कार्यक्षेत्र में अपनी योजनाओं के मुताबिक काम करने में सफल होंगे। नौकरीपेशा लोग अपनी प्रशंसा पाकर फूले नहीं समाएंगे। छात्रों को परीक्षा में सफलता मिलने की प्रबल संभावना है। घर की डेकोरेशन के लिए किसी की सलाह लेंगे। पेट संबंधी कोई समस्या हो सकती है।

वृश्चिक- आज कार्यक्षेत्र में आपके द्वारा किया गया प्रयास आत्मविश्वास बढ़ाएगा। व्यापार कर रहे जातक महत्वपूर्ण कनेक्शन स्थापित कर पाएंगे। छात्रों के लिए समय अनुकूल साबित होगा। परिवार में किसी निजी बात की वजह से बहस हो सकती है। आंखों में जलन हो सकती है।

धनु- आज कार्यस्थल में सारी इच्छाएं पूरी होती नजर आएंगी। बिजनेस में महत्वाकांक्षी योजनाओं को शुरू करने का प्लान बनाएंगे। विद्यार्थियों को पढ़ाई में कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। परिवार के बीच चल रही गलतफहमियां भी दूर हो जाएंगी।

मकर- आज बिजनेस टूर पर कहीं दूर जाना पड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में किसी को लेकर नकारात्मक विचार उत्पन्न हो सकते हैं। युवा वर्ग को रोजगार मिलने की संभावना है। परिवार के साथ बैठकर कोई वाहन खरीदने की योजना बनाएंगे। शुगर वाले मरीज समय पर डॉक्टर से चेकअप करवाते रहें।

कुम्भ- आज कार्यक्षेत्र में खुद को साबित करने का मौका मिलेगा, सफल होंगे। व्यापार में आय की स्थिति पहले से बेहतर रहेगी। छात्रों की रुचि पढ़ाई की ओर अधिक हो सकती है। परिवार के साथ बैठकर विशेष मुद्दों पर विचार-विमर्श करेंगे। स्वास्थ्य खराब हो सकता है।

मीन- आज ऑफिस में दूसरों की मदद करके सुकून मिलेगा। बिजनेस कर रहे लोगों का नए लोगों से मिलना हो सकता है। युवा भविष्य को बेहतर बनाने का प्रयास करेंगे। जीवनसाथी की फरमाइश पूरी करने में समय बीतेगा। फास्ट फूड की वजह से पेट में जलन हो सकती है।

PunjabKesari kundli

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!