Tarot Card Rashifal (10th april): टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन

Edited By Niyati Bhandari,Updated: 10 Apr, 2023 07:38 AM

tarot card rashifal

मेष- आर्थिक लेन-देन के मामले में दिन बेहतर है। शिक्षा के क्षेत्र में काम कर रहे लोगों की इंकम बढ़ सकती है।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष- आर्थिक लेन-देन के मामले में दिन बेहतर है। शिक्षा के क्षेत्र में काम कर रहे लोगों की इंकम बढ़ सकती है। जमीन- जायदाद खरीदने के लिए दिन शुभ है। विद्यार्थियों को उनके मेहनत के अच्छे परिणाम मिलेंगे। सेहत अच्छी रहेगी।

वृष- कारोबार में सूझ-बूझ से लिए गए फैसले फलदायक साबित होंगे। कोर्ट-कचहरी में काम कर रहे लोगों को किसी प्रकार का लाभ प्राप्त हो सकता है। विद्यार्थियों को अपनी परीक्षा में सफलता हासिल होगी। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।
 
मिथुन- व्यवसाय से जुड़े लोगों को नए ऑर्डर मिल सकते हैं। मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। छात्रों के विदेश में उच्च शिक्षा प्राप्त करने की संभावना है। पारिवारिक वातावरण खुशहाल रहेगा। सेहत की बात करें तो सिर दर्द की तकलीफ रहेगी।
 
कर्क- आज का दिन अच्छा निकलेगा। आर्थिक व्यवस्था सुधरेगी। युवा वर्ग के विवाह के योग बन रहे हैं। छात्रों को सफलता प्राप्त होगी। घर में मेहमानों का आना-जाना बना रहेगा। शुगर के मरीज अपनी स्वास्थ्य का खास ख्याल रखें।

सिंह- आज आपके सीनियर आपके काम से प्रसन्न रहेंगे। रिश्तेदार की मदद से आर्थिक हालात सुधरेंगे। छात्रों का ध्यान मौज-मस्ती में रहेगा। रिश्तों में मधुरता आएगी। मां की सेहत बिगड़ सकती है, उनका ध्यान रखें।

कन्या- कारोबार में बढ़ोत्तरी होगी। आर्थिक रुप से किसी की मदद करने में कामयाब रहेंगे। बैंकिंग क्षेत्र से जुड़े लोगों के रुके कार्य बन सकते हैं। घर में किसी बात को लेकर बहस हो सकती है। पैरों में चोट लगने की संभावना है।

1100  रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें

तुला- आज का दिन ठीक-ठाक रहेगा। आपको किसी कारण से अपने कर्मचारियें से मदद लेनी पड़ेगी। रिश्तों में निकटता आएगी। धार्मिक यात्रा के योग बन रहे हैं। व्यर्थ की टेंशन न लें, मानसिक तनाव हो सकता है।

वृश्चिक- छोटे कारोबारियों के लिए आज का दिन अच्छा है, कोई बड़ा फायदा हो सकता है। छात्र किसी की बातों में आकर अपने फैसलों को न बदलें, इसका अंजाम भविष्य में भुगतना पड़ेगा। खान-पान में परहेज़ करें।

धनु- किसी खास मित्र के साथ सांझेदारी में फायदा होगा। जिनके विवाह में दिक्कत आ रही थी उनको अच्छे रिश्ते आ सकते हैं । घर की प्राॅब्लम खत्म होगी। ससुराल पक्ष से धन लाभ होने के आसार हैं। सेहत बिगड़ने की संभावना है।

मकर- व्यापार के लिहाज से आपका दिन शुभ रहने वाला है। विद्यार्थियों का विदेश में पढ़ाई करने का सपना सच हो सकता है। दांपत्य जीवन में मधुरता आएगी। वाणी पर संयम रखें। सेहत ठीक रहेगी।

कुम्भ- करियर में आपको नई उपलब्धियां हासिल होंगी। आर्थिक मामलों को लेकर दिन बेहतर रहेगा। युवाओें का ज्यादातर समय घूमने में बीतेगा। परिवार के साथ कहीं घुमने के प्रोग्राम बनेगा। स्वास्थ्य कमज़ोर रहेगा।

मीन- आर्थिक स्थिति खराब होने के कारण मानसिक तनाव हो सकता है। नकारात्मक विचार अपने ऊपर हावी न होने दें। स्टूडेंट्स अपनी पढ़ाई को लेकर सिरियस हो जाएं। परिवार में किसी अनचाहे मेहमान का आना होगा। सेहत अच्छी रहेगी।

PunjabKesari kundli

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!