Tarot Card Rashifal (11th august): टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन

Edited By Updated: 11 Aug, 2023 07:06 AM

tarot card rashifal

मेष- आज के दिन अपने विचारों पर अमल करके बढ़िया लाभ कमाएंगे। कार्यक्षेत्र में अधिकारियों की तरफ से भरपूर सुख-सुविधा मिलेगी। पार्टनर

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष- आज के दिन अपने विचारों पर अमल करके बढ़िया लाभ कमाएंगे। कार्यक्षेत्र में अधिकारियों की तरफ से भरपूर सुख-सुविधा मिलेगी। पार्टनर के साथ बिना वजह बहसबाजी हो सकती है। संतान की गतिविधियों पर निगरानी जरूर रखें।

वृष- आज का दिन खर्चों में वृद्धि लेकर आ सकता है। ऑफिस में हर काम को अनुशासन के साथ करें। बच्चों के द्वारा हुई गलती को माफ करके अपना बड़प्पन दिखाएंगे। लव बर्ड्स के लिए दिन लकी साबित होगा। सेहत सही रहेगी।

मिथुन- आज अपनी बेकार की बातों पर लगाम लगाने की कोशिश करें। व्यापार में किसी से इंस्पिरेशन लेकर उनके नक्शे कदमों पर चलेंगे। पुराने कर्जों से राहत मिलने की संभावना है। घर में परिजनों का आना-जाना लगा रह सकता है।

कर्क- आज आपका आत्मविश्वास आपके अंदर एक सकारात्मकता लेकर आएगा। व्यापार की संपत्ति में भी इजाफा होने की संभावना है। युवा वर्ग किसी भी चीज के आदि न हों। परिवार में आपकी कामयाबी की वजह से हर जगह प्रशंसा होगी।

सिंह- आज के दिन काम के साथ-साथ मौज-मस्ती पर भी भरपूर ध्यान देंगे। बॉस की तरफ से अपनी तारीफ सुनने को मिल सकती है। व्यापार करने वालों को कोई शुभ समाचार मिलेगा। रिश्तेदारों के साथ संपत्ति संबंधित विवाद सुलझ जाएगा।

कन्या- आज का दिन कारोबार के लिए बाकि दिनों के हिसाब से लाजवाब रहने वाला है। युवाओं को किसी मुश्किल कार्य में जीत जरूर मिलेगी। छात्र पढ़ाई से अपना फोकस न हटने दें। सेहत को लेकर चल रहे नकारात्मक परिणाम में सकारात्मकता देखने को मिल सकती है।

तुला- आज जीवन की बाधाओं को दूर करने के लिए किसी अनुभवी की मदद लेनी पड़ेगी। कारोबार का कोई भी फैसला शांत चित्त होकर ही लें। बेवजह के झगड़े में पड़ने से बचें। सेहत के लिहाज से कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।

वृश्चिक- आज ऑफिस में काम के तनाव के कारण मानसिक शांति भंग हो सकती है। कारोबार भी ठीक-ठाक रहेगा। युवाओं को प्रतियोगी परीक्षा में जीत अवश्य मिलेगी। पार्टनर के मन में चल रही बातों को समझने का प्रयास करेंगे।

धनु- आज कार्यक्षेत्र में अधिकारी की छोटी सी बात आपको प्रभावित कर सकती है। साझेदारी में किया गया व्यापार शुभ साबित होगा। विद्यार्थी वर्ग पूरे फोकस के साथ पढ़ाई करेंगे। मन को शांत रखने के लिए कुछ समय एकांत में जरूर बिताएं।

मकर- आज परिवार के साथ किसी मुद्दे को लेकर सलाह-मशवरा करेंगे। व्यापार की कोई जरूरी जानकारी लीक होने की संभावना है। वाहन सावधानी से चलाएं। युवा वर्ग करियर के मामले में आसानी से जीत हासिल कर लेंगे।

कुम्भ- आज कारोबार में कुछ पाने के लिए कुछ खोना पड़ सकता है। अचानक से धन का खर्चा बजट को बिगाड़ सकता है। भाई-बहन के साथ प्रेम-प्यार बना रहेगा। सेहत को सही रखने के लिए डॉक्टर से रूटीन चेकअप करवाते रहें।

मीन- आज व्यापार में मिश्रित रूप से फल मिलेगा। ससुराल पक्ष की तरफ से कोई गुड न्यूज सुनने को मिलेगी। घर को रिनोवेट करने के बारे में सोचेंगे। परिवार की किसी बात को लेकर मन थोड़ा चिड़चिड़ा रहेगा। वाहन या भूमि खरीदने का स्वप्न पूरा हो सकता है।

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!