Tarot Card Rashifal (23rd august): टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन

Edited By Updated: 23 Aug, 2023 06:56 AM

tarot card rashifal

मेष:- आज कार्यक्षेत्र में अचानक से कोई धन मिल सकता है। युवाओं को अपनी यात्रा का निर्धारित कार्यक्रम बदलना पड़ेगा। पढ़ाई के क्षेत्र में सफलता मिलने पर घर में खुशी वाला

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष:- आज कार्यक्षेत्र में अचानक से कोई धन मिल सकता है। युवाओं को अपनी यात्रा का निर्धारित कार्यक्रम बदलना पड़ेगा। पढ़ाई के क्षेत्र में सफलता मिलने पर घर में खुशी वाला माहौल बना रहेगा। धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी |

वृष:- आज ऑफिस में अपने संकल्प को पूरा करने के लिए दिन-रात मेहनत करनी पड़ सकती है। व्यापार में अपनी सफलता से  विरोधियों को मुंहतोड़ जवाब देंगे। नजदीकी संबंधी के साथ चल रहा मन-मुटाव ठीक हो जाएगा। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।

मिथुन:- आज व्यापार में आ रही मुश्किलें दूर होंगी। विद्यार्थियों को पढ़ाई से जुड़ी कोई दिक्कत नहीं आएगी। मुश्किल समय में जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य मिलेगा। घर की साज-सज्जा में कुछ चेंज करने का प्लान बनाएंगे।

कर्क:- आज नौकरी की तलाश करने वालों के लिए दिन बेहतर रहेगा। व्यापार में जो भी निर्णय लेंगे, वो सफल साबित होगा। पड़ोसियों के साथ बेवजह के वाद-विवाद में न पड़ें। मित्रों से मिलने के बाद दिन सुखद व्यतीत होगा।

सिंह:- आज सारा दिन खुद को ऊर्जा से भरा हुआ महसूस करेंगे। युवा वर्ग अपनी जिम्मेदारियों को निभाने में कामयाब रहेंगे। परिवार के सामने अपनी भावनाएं व्यक्त करने का सही समय है | त्वचा का कोई रोग परेशान कर सकता है।

कन्या:- आज मान-सम्मान में वृद्धि होगी। व्यापार में आय बनने के प्रबल योग हैं। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। घर में अचानक खर्चें परेशान करेंगे। अगर यात्रा करने जा रहे हैं तो अपने समान का बेहद ध्यान रखें। सेहत खराब होने के आसार हैं।

तुला:- आज कार्यक्षेत्र में मन पसंदीदा काम करके सुकून महसूस करेगा। बेवजह की खर्चीली आदत आपको मुश्किल में डाल सकती है। युवा वर्ग भावनाओं में बहकर गलत फैसला कर बैठेंगे। खर्चीली आदत के कारण परेशानी हो सकती है | प्रॉपर्टी संबंधी विवाद के समाधान के आसार हैं।

वृश्चिक:- आज कार्यक्षेत्र में जल्दबाजी में काम बिगाड़ लेंगे | किसी कारणवश कारोबारी योजना टालनी पड़ सकती है। युवाओं को करियर में आगे बढ़ने से कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा। अगर कोई अनहोनी की आशंका थी वो दूर हो जाएगी।

धनु:- आज दिन बहुत सुखमय रहेगा। किसी जगह धन निवेश करने से पहले उसकी पूरी तरह जांच करें। ईश्वर के प्रति आस्था बढ़ेगी। डॉक्टर की सलाह के अनुसार खान-पान में बदलाव करना उचित रहेगा। छोटे बच्चों के लिए कोई उपहार लेकर आएंगे।

मकर:- आज कार्यस्थल पर अधिकारियों के साथ बिना वजह विवाद हो सकता है। युवाओं के ऊपर घर और बाहर की जिम्मेदारियों का बोझ ज्यादा बना रहेगा। सामाजिक क्षेत्र में कार्यरत लोगों के लिए दिन बेहतर रहेगा। कोई अनुचित कार्य में पैर न फंसाए।

कुंभ:- आज किसी विशेष कार्य के लिए दोस्त की मदद लेनी पड़ सकती है। ऑफिस में कार्य समय पर पूरा कर लेंगे। युवा वर्ग पुरानी गलती से सबक लेकर कुछ नया काम करेंगे। परिवार के किसी सदस्य की सेहत की चिंता रहेगी।

मीन:- आज प्रॉपर्टी में निवेश लाभदायक साबित हो सकता है | कार्यस्थल पर विरोधी आपका काम खराब करने की कोशिश करेंगे। बात करें सेहत की तो मौसमी बीमारियां तंग करेंगी। परिवार के साथ समय व्यतीत करने से मन को शांति मिलेगी। 

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!