Tarot Card Rashifal (30th september): टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन

Edited By Updated: 30 Sep, 2023 07:21 AM

tarot card rashifal

मेष- आज भाग्य आपके पक्ष में रहेगा। आय में मन के मुताबिक बढ़ोतरी होगी। संतान की तरक्की को देख कर बहुत ही खुश होंगे। युवाओं का मन किसी बात को लेकर असमंजस की

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष- आज भाग्य आपके पक्ष में रहेगा। आय में मन के मुताबिक बढ़ोतरी होगी। संतान की तरक्की को देख कर बहुत ही खुश होंगे। युवाओं का मन किसी बात को लेकर असमंजस की स्थिति में रहेगा। सेहत में भी सुधार देखने को मिल सकता है।

वृष- आज कोई निजी परेशानी कार्यक्षेत्र में बाधा उत्पन्न कर सकती है। यात्रा करने का प्लान बना रहे हैं तो इसे स्थगित कर दें। छात्रों को परीक्षा के शुभ परिणाम मिलेंगे। अपने खान-पान में कुछ बदलाव करने के बारे में सोचेंगे। आंखों में थोड़ी समस्या रहेगी।

मिथुन- अगर कोई कानूनी मामला चल रहा है तो उसमें भी फैसला आपके पक्ष में रहेगा। छात्र पढ़ाई के अलावा कुछ रचनात्मक करने के बारे में सोच सकते हैं। ऑफिस में काम समय पर पूर्ण हो जाएगा। परिवार वालों के साथ मौज-मस्ती करने का मौका मिलेगा।  

कर्क- आज कार्यक्षेत्र में जो भी निर्णय लेंगे वो सही साबित होगा। व्यापार के काम को आगे बढ़ाने के लिए लोन लेना पड़ सकता है। मीडिया क्षेत्र से जुड़े लोगों को गुड न्यूज मिलने की सम्भावना है। घर के बच्चों की सेहत में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा।

सिंह- आज व्यापार में नुकसान उठाना पड़ सकता है लेकिन धैर्य और संयम न खोएं। युवा गुस्से में आकर अपना ही नुकसान कर बैठेंगे। शादीशुदा जीवन बहुत ही बढ़िया तरीके से चलता रहेगा। घर की साज-सज्जा में कुछ बदलाव करने के बारे में सोच सकते हैं।

कन्या- आज कार्यक्षेत्र में पेपर वर्क को बहुत ध्यान से करें। भाग्य और मेहनत की वजह से व्यापार में लाभ मिलने के पूरे चांस हैं। युवा करियर से जुड़ा कोई भी फैसला भावुक मन से न लें। भूमि या भवन खरीदने का प्लान बनाएंगे। सेहत सही रहेगी।

तुला- आज परिवार की समस्याओं से निजात मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में काम को पूरा करने के लिए बहुत भागदौड़ करनी पड़ेगी। रिश्तेदारों के साथ चल रहा मन-मुटाव भी ठीक हो जाएगा। काम के बिजी शेड्यूल से वैवाहिक जीवन के लिए भी समय अवश्य निकालें।

वृश्चिक- आज कार्यस्थल में सहकर्मियों का साथ आपके आत्मविश्वास में वृद्धि करेगा। अचानक पुराने मित्रों से मिलना हो सकता है। परीक्षा का शुभ परिणाम पाकर मन बहुत ही खुश रहेगा। एसिडिटी जैसी समस्या तंग कर सकती है।

धनु- सरकारी या प्राइवेट नौकरी के चाहवानों को आज कोई गुड न्यूज मिल सकती है। ज्यादा समय कारोबार के काम को पूरा करने में लगे रहेंगे। बेवजह के खर्चों पर थोड़ा लगाम लगा कर रखें। तला-भुना और मसालेदार खाने से बचें।

मकर- आज मन की शांति के लिए कार्यक्षेत्र से छुट्टी लेंगे। व्यापार में किसी अनुभवी से बहुत कुछ नया सीखने को मिलेगा। परिवार में विवादों से जितना दूर रहेंगे उतना ही फायदा होगा। युवा वर्ग अपनी क्षमता और योग्यता पर विश्वास बनाए रखें।

कुम्भ- आज संतान के करियर की चिंता सताएगी। कार्यक्षेत्र में कठिन से कठिन कार्य को भी हंस कर पूरा कर लेंगे। सिंगल लोगों के जीवन में किसी की एंट्री हो सकती है। युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा। पीठ दर्द की वजह से मन थोड़ा अशांत रहेगा।

मीन- आज आय तो होगी लेकिन खर्च भी अधिक होंगे। युवाओं को करियर की राहें आसान होती हुई दिखाई देंगी। सरकारी नौकरी वालों को कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। कला और संगीत के प्रति रुझान बढ़ता हुआ नजर आएगा।

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!