Tarot Card Rashifal (11th april): टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन

Edited By Updated: 11 Apr, 2024 10:17 AM

tarot card rashifal

मेष-  आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। व्यापार कर रहे लोगों को मनचाही सफलता मिलेगी। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान के

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष-  आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। व्यापार कर रहे लोगों को मनचाही सफलता मिलेगी। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान के दर्शन करने जा सकते हैं। छात्रों का दिन बेहतर रहने वाला है। माता की सेहत में सुधार होता हुआ नजर आएगा।  

वृष - आज का दिन आपके लिए बेहतर रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में किसी काम को पूरा करने के लिए अधिकारियों की मदद लेनी पड़ सकती है। परिवार के साथ किसी रिश्तेदार के घर जाने का प्लान बनाएंगे। जीवनसाथी के साथ रोमांटिक पल व्यतीत करेंगे।

मिथुन- आज का दिन मिथुन राशि के जातकों के लिए अच्छा रहने वाला है। परिवार के साथ हंसी-खुशी समय व्यतीत कर सकते हैं। इस राशि की महिलाएं घर के कामों में व्यस्त रहेंगी। व्यापार कर रहे लोग किसी पर भी आंख मूंद कर भरोसा न करें।  

कर्क- ऑफिस में बॉस आपके काम की प्रशंसा करेंगे। संतान की तरफ से कोई खुशखबरी मिल सकती है। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को अच्छी जॉब मिलेगी। लव पार्टनर के साथ इंटिमेसी का मजा लेंगे। संतान की सेहत को लेकर मन चिंतित रहेगा।

सिंह- आज का दिन सिंह राशि के जातकों के लिए बेहतर रहने वाला है। ऑफिस के काम को समय से पूरा कर लेंगे। जीवनसाथी के साथ किसी दोस्त के घर दावत पर जाएंगे। व्यापार कर रहे लोगों को कोई बड़ी डील मिल सकती है। सेहत ठीक रहेगी।

कन्या- आज का दिन आपके लिए बाकी दिनों के मुकाबले बेहतर रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में आप अपने अनुभवों का पूरा लाभ उठाएंगे। बिजनेस में कोई बदलाव करने की योजना बना सकते हैं। लव लाइफ में रोमांस की गर्माहट बनी रहेगी। सेहत उत्तम रहेगी।

तुला- आज कार्यक्षेत्र में किसी से कहासुनी हो सकती है। संतान की संगति की और ध्यान देने की आवश्यकता है। प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे लोग अपने रिश्ते को लेकर अहम फैसला लेंगे। ससुराल पक्ष से कोई सुखद समाचार सुनने को मिल सकता है।  

वृश्चिक- आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। विदेश से लेन-देन कर रहे लोगों को सावधान रहने की आवश्यकता है। संतान के विवाह में आ रही समस्या दूर हो जाएगी। जीवनसाथी के साथ किसी विदेश यात्रा पर जाने का प्लान बनाएंगे।  

धनु- आज का दिन आपके लिए ताजगी से भरा रहने वाला है। व्यापार कर रहे लोग कोई बड़ा निवेश करने से पहले किसी अनुभवी व्यक्ति की मदद लेंगे। कानूनी मामले में आपको कोई अच्छी खबर मिलेगी। माता की सेहत को लेकर मन परेशान रहेगा।

मकर- आज का दिन आपके लिए मस्त रहने वाला है। नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन मिलने की संभावना है। इस राशि के छात्रों को परीक्षा में मनचाही सफलता मिलेगी। युवा दोस्तों के साथ मौज-मस्ती में समय व्यतीत करेंगे। सेहत को लेकर मन परेशान रहेगा।  

कुंभ- आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। इस राशि के युवा अपने भविष्य को लेकर अहम फैसला लेंगे। लव लाइफ में मधुरता बनी रहेगी। राजनीति से जुड़े लोगों को कोई विशेष उपलब्धि मिलने की संभावना है। सिर में भारीपन रहेगा।

मीन- आज का दिन आपके लिए उतार-चढ़ाव भरा रहने वाला है। बिजनेस पार्टनर से धोखा मिल सकता है। ऑफिस में आपके विरोधी आपको नीचा दिखाने की कोशिश करेंगे। लव लाइफ में तनाव की स्थिति बनी रहेगी। सेहत को लेकर लापरवाही न करें।

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!