Tarot Card Rashifal (17th june): टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन

Edited By Sarita Thapa,Updated: 17 Jun, 2025 07:06 AM

tarot card rashifal

मेष- आज का दिन मेष राशि के जातकों के लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में मेहनत का पूरा फल मिल सकता है।  खर्चे थोड़े बढ़ सकते हैं, संतुलन बनाए रखें।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष- आज का दिन मेष राशि के जातकों के लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में मेहनत का पूरा फल मिल सकता है।  खर्चे थोड़े बढ़ सकते हैं, संतुलन बनाए रखें। इस राशि के सिंगल लोग एक्स के साथ एक नई शुरुआत कर सकते हैं। सेहत का ध्यान रखें।

वृष - आज का दिन इस राशि के जातकों के लिए खुशनुमा रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारी मिलेगी। घर में किसी विदेशी मेहमान के आने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। जीवनसाथी के साथ के डिनर डेट पर जाने का प्लान बनाएंगे। अचानक बुखार हो सकता है।  

मिथुन- आज का दिन मिथुन राशि के जातकों के लिए ऊर्जा से भरपूर रहेगा। पुराने अधूरे काम पूरे हो सकते हैं। परिवार में किसी विशेष बात को लेकर चर्चा हो सकती है। संतान के भविष्य को लेकर माता-पिता थोड़ा चिंतित रहेंगे। वाहन चलाते समय लापरवाही न करें।

कर्क- आज का दिन बाकी दिनों के मुकाबले अच्छा रहेगा। किसी दोस्त से मुलाकात उत्साह बढ़ाएगी। आर्थिक मामलों में सोच-समझकर कदम बढ़ाएं।  किसी दोस्त के साथ मिलकर कोई नया व्यापार शुरू कर सकते हैं। जीवनसाथी की तरह से कोई खुशखबरी मिल सकती है।
 
सिंह- आज सिंह राशि के जातकों  के लिए नए अवसरों का द्वार खुल सकता है। नौकरी या व्यापार में प्रगति के संकेत मिल सकते हैं। जो लोग रिलेशन में हैं वो अपने रिश्ते में ईमानदारी और स्पष्टता बनाएं रखें। बाहर की तली-भुनी चीजें खाने से परहेज करें।

कन्या- आज कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। पुराने अटके काम पूरे हो सकते हैं। परिवार में सौहार्द बना रहेगा। ऑफिस के किसी काम को पूरा करने के लिए दोस्तों की मदद लेनी पड़ सकती है। लव लाइफ में मधुरता बनी रहेगी। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

तुला- आज का दिन रचनात्मक कामों के लिए शुभ है। दोस्तों के साथ समय बितेगा। मन को शांत रखने के लिए माता के साथ मंदिर जाएंगे। घर में किसी धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन कर सकते हैं। इस राशि के छात्रों का दिन शुभ रहेगा। मानसिक संतुलन बनाए रखें।

वृश्चिक- आज का दिन थोड़ा तनावपूर्ण हो सकता है। ऑफिस में किसी को आपकी कोई बात बुरी लग सकती है। संतान की तरफ से कोई खुशखबरी मिल सकती है। परिवार के साथ शॉपिंग पर जाएंगे। जीवनसाथी की तरफ से कोई स्पेशल तोहफा मिल सकता है।

धनु- आज धनु राशि के जातकों को भाग्य आपका साथ देगा। धार्मिक या आध्यात्मिक विषयों में रुचि बढ़ेगी। किसी दोस्त के घर लंच पर जा सकते हैं। लंबे समय से रुका हुआ काम पूरा हो सकता है। किसी पर आंख मूंद कर भरोसा न करें, नहीं तो पछताना पड़ सकता है।

मकर- आज का दिन मकर राशि के जातकों के लिए बेहतरीन रहने वाला है। करियर में स्थिरता आएगी। घर में शांति का माहौल रहेगा। किसी बुजुर्ग की सलाह फायदेमंद होगी। व्यापार कर रहे लोगों धन लाभ होने की संभावना है। आंखों में जलन की समस्या रहेगी।

कुंभ- कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन शुभ रहने वाला है। इस राशि के युवाओं के लिए सोच-समझकर बोलना फायदेमंद रहेगा। तकनीकी या रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी। मित्रों के साथ अच्छा समय बीतेगा। सेहत को लेकर लापरवाही न करें।  

मीन- आज का दिन मीन राशि के जातकों के लिए खास रहने वाला है। इस राशि के युवाओं का मन थोड़ा विचलित हो सकता है, ध्यान केंद्रित करने की कोशिश करें। प्रेम संबंधों में सकारात्मकता आएगी। दोस्तों के साथ किसी धार्मिक स्थान पर जा सकते हैं।

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!