Edited By Niyati Bhandari,Updated: 18 Jul, 2025 02:00 PM

मेष (Aries)
आज कोई पुराना झगड़ा सुलझ सकता है। मन में जो उलझन थी, वो अचानक स्पष्ट होने लगेगी। लाभकारी सौदों की प्राप्ति होगी। योजनाएं सफल
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
मेष (Aries)
आज कोई पुराना झगड़ा सुलझ सकता है। मन में जो उलझन थी, वो अचानक स्पष्ट होने लगेगी। लाभकारी सौदों की प्राप्ति होगी। योजनाएं सफल होंगी। प्रेम संबंधों में भी नई ऊर्जा आएगी।
वृषभ (Taurus)
घर-परिवार में कोई खुशखबरी मिल सकती है। काम को लेकर थोड़ी चिंता हो सकती है लेकिन समाधान भी जल्दी मिलेगा। अनचाहे कार्य करने पड़ सकते हैं। यात्रा पर जाएंगे।
मिथुन (Gemini)
नए लोगों से जुड़ने का दिन है। सामाजिक तौर पर आप आकर्षण का केंद्र रहेंगे। व्यापार में लाभ की स्थिति रहेगी। प्रेम के मामलों में दूसरों की दखलंदाजी से बचें।
कर्क (Cancer)
थोड़ी भावुकता हावी रह सकती है लेकिन यही आपकी शक्ति है। आय में सुधार प्राप्त होगा। अपनों से बात करके मन हल्का होगा। शत्रु परास्त होंगे, समाज में रुतबा बढ़ेगा।
सिंह (Leo)
नेतृत्व क्षमता उभर कर सामने आएगी। नई संपत्ति खरीदने का मन बनेगा। घरवाले आपकी सलाह मानेंगे। प्रेम में निराशा समाप्त होगी, प्यार के फूल खिलेंगे। त्वचा संबंधी समस्या हो सकती है।
कन्या (Virgo)
रुके हुए काम धीरे-धीरे पूरे होने लगेंगे। खुद पर भरोसा बढ़ेगा। आय के साधनों में वृद्धि होगी। वैवाहिक जीवन में स्थितियां अनुकूल रहेंगी। खानपान को लेकर लापरवाह न रहें।
तुला (Libra)
काम और निजी जीवन में संतुलन बनाना जरूरी होगा। कारोबारियों को कर्मचारी परेशान कर सकते हैं। किसी से अनबन हो सकती है लेकिन जल्दी सुलझ भी जाएगी। गैस की समस्या से परेशानी हो सकती है।
वृश्चिक (Scorpio)
अंदरूनी ऊर्जा बहुत तेज़ है, ध्यान या साधना से इसे दिशा दें। धन की आवक उत्तम बनी रहेगी। नौकरी में ध्यान से कार्य करें। जीवनसाथी से सुख प्राप्त होगा। पानी की कमी हो सकती है।
धनु (Sagittarius)
उत्साह और रोमांच से भरा रहेगा दिन। कोई नया अवसर दस्तक दे सकता है। निजी योजना को साझा करने से बचें। घर का माहौल थोड़ा रहस्यमय रहेगा। बुजुर्गों से विचारों में टकराव होगा।
मकर (Capricorn)
जिम्मेदारियों का बोझ थोड़ा महसूस हो सकता है लेकिन आप उसे अच्छी तरह निभाएंगे। नए संपर्क बनेंगे और कई बेहतरीन जानकारियां भी हासिल होंगी। पेट या पाचन तंत्र से जुड़ी गड़बड़ी हो सकती है।
कुंभ (Aquarius)
रचनात्मकता का प्रवाह रहेगा, नए विचारों को जगह दें। सामाजिक गतिविधियों में रुझान बढ़ेगा। बातचीत करते समय सावधानी बरतने की आवश्यकता है। पूरे मनोयोग से अपने कार्यों के प्रति प्रयासरत रहें।
मीन (Pisces)
कल्पनाएं आज साकार हो सकती हैं, बशर्ते आप ठोस कदम उठाएं। सही समय पर सही निर्णय लेने की जरूरत है। किसी के बहकावे में आने से बचें। अत्यधिक मसालेदार खानपान से परहेज करें।