आज जिनका जन्मदिन है, जानें कैसा रहेगा आने वाला साल

Edited By Updated: 16 Jan, 2023 05:32 AM

todays birthday prediction

आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 16 जनवरी में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 7 होता है, जिनके स्वामी केतू देव हैं। मूलांक 7 वाले जातक आध्यात्मिक और सात्विक प्रवृत्ति के होते हैं।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Today's Birthday Prediction: आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 16 जनवरी में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 7 होता है, जिनके स्वामी केतू देव हैं। मूलांक 7 वाले जातक आध्यात्मिक और सात्विक प्रवृत्ति के होते हैं। ये लोग धर्म में आस्था रखते हैं, परंतु धर्म के नाम पर व्यर्थ के आडंबरों का समर्थन नहीं करते। मूलांक 7 वाले जातक कुछ गंभीर और रहस्यमयी स्वभाव के होते हैं। इन लोगों के मन की बातों को पता लगा पाना मुश्किल ही नहीं असंभव होता है। मूलांक 7 वाले जातकों के विचारों में स्थिरता का अभाव होता है। इनके मन में एक साथ सैकड़ों विचार उमड़ते रहते हैं। मूलांक 7 वाले जातक बातों की गहराई तक जाने की कोशिश करते हैं। इनकी यह आदत बहुत बार इनके लिए मानसिक तनाव का कारण बन जाती है। मूलांक 7 वाले जातकों की कल्पना शक्ति काफी गहरी होती है। ये लोग हर बात के तथ्य को जानकर उसकी गहराई तक जाने की कोशिश करते हैं। मूलांक 7 वाले जातकों को घूमना-फिरना और यात्राएं करना पसंद होता है। इन लोगों को अक्सर नौकरी तथा अपने कार्यकाल में छोटी-मोटी यात्रा और स्थानांतरणों का सामना करना पड़ता है। मूलांक 7 वाले जातक दर्शनशास्त्र के क्षेत्र में अच्छा कार्य करते हैं।

आज जिन जातकों का जन्मदिन है, यह वर्ष आपके लिए दांपत्य जीवन के सुखों के नजरिए से शुभ रहेगा। इस साल आप निजी रख-रखाव पर ज्यादा ध्यान देंगे। वाहन खरीदने के भी योग बनते हैं। जीवन साथी के साथ संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। जनवरी के महीने में कहीं घूमने जाने की योजना बना सकते हैं। फरवरी के महीने में आय के नए साधन प्राप्त होंगे, परंतु कुछ मानसिक तनाव बना रहेगा। मार्च के महीने में परिणाम आपके स्वभाव पर निर्भर करते हैं। अपने क्रोध पर काबू करके अपनी ऊर्जा को सही दिशा में लगाने की कोशिश करें, शुभ परिणाम मिलेंगे अन्यथा परिस्थितियां विपरीत भी हो सकती हैं। अप्रैल के महीने में पिता के साथ संबंधों में नजदीकियां बढ़ेंगी। कोई सरकारी लाभ प्राप्त होने के योग बनते हैं। मई के महीने में भावनाओं में घिरा हुआ महसूस करेंगे। निर्णय लेने में आपको असहजता महसूस होगी। जून के महीने का समय अपने कामकाज को आगे बढ़ाने के लिए अच्छा है। आपका मन धर्म-कर्म के कामों में भी लगेगा। जुलाई के महीने में रुके हुए काम पूरे होने की उम्मीद है। अकस्मात धन लाभ भी हो सकता है। कोई गलत काम करने से बचें। अगस्त और सितंबर के महीने में विवाह योग्य जातकों को शादी के प्रस्ताव प्राप्त हो सकते हैं। अक्टूबर के महीने में नकदी धन खर्च होगा। नवंबर के महीने में विदेश यात्रा के योग बनते हैं। आपके काम की गति थोड़ी धीमी हो जाएगी। दिसंबर के महीने में प्रतियोगिता में हिस्सा लेने पर सफलता मिलने की संभावना है।

उपाय- इस वर्ष की शुभ फल प्राप्त करने के लिए गाय का घी मंदिर में दान करें। साफ-सुथरे कपड़े पहनें। जीवन साथी के साथ संबंधों को मधुर बनाकर रखें। इत्र का इस्तेमाल करें। अपने मन की बात अपने साथी के साथ साझा करें। परनिंदा से परहेज करें। केसर का तिलक लगाएं। कानों में सोना धारण करें। कुत्ते को मीठी रोटी खिलाएं और उसकी सेवा करें। ससुराल पक्ष के साथ संबंधों को मधुर बनाकर रखें। शनि देव जी के मंदिर में सरसों के तेल का दीपक जलाएं और शनि चालीसा का पाठ करें। हनुमान चालीसा का पाठ करें।

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.gurukulastro.com

 1100  रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें

PunjabKesari kundli

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!