आज जिनका जन्मदिन है, जानें कैसा रहेगा आने वाला साल

Edited By Updated: 27 Feb, 2023 08:30 AM

todays birthday prediction

आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 27 फरवरी में जन्मे व्यक्तियों का मूलांक 9 होता है, जिनके स्वामी मंगल देव हैं। मूलांक 9 वाले जातक उत्तेजित एवं क्रोधी स्वभाव के होते हैं। इन लोगों को छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा आ जाता है।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Today's Birthday Prediction: आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 27 फरवरी में जन्मे व्यक्तियों का मूलांक 9 होता है, जिनके स्वामी मंगल देव हैं। मूलांक 9 वाले जातक उत्तेजित एवं क्रोधी स्वभाव के होते हैं। इन लोगों को छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा आ जाता है। जिसके कारण इनका लड़ाई-झगड़ा अक्सर दूसरे लोगों के साथ होता रहता है परन्तु इनका गुस्सा लंबे समय तक नहीं रहता। ये लोग लड़ाई को भूल कर सामने वाले व्यक्ति को मित्र बना लेते हैं। मूलांक 9 वाले जातक साहसी और वीर होते हैं। ये लोग किसी भी कार्य को करने से घबराते नहीं हैं। हमेशा दृढ़ संकल्प शक्ति के साथ कठिन से कठिन कार्य को करने के लिए तैयार रहते हैं। मूलांक 9 वाले जातकों की मित्रता गहरी होती है। ये लोग अपने मित्र की सहायता करने के लिए हमेशा तैयार रहते हैं। मूलांक 9 वाले जातक अक्सर बहादुरी और शौर्य के कार्यों से जुड़े होते हैं, जैसे सेना, पुलिस, आर्मी, डॉक्टर, सर्जन इत्यादि। मूलांक 9 वाले जातकों को बहुत बार समाज सेवा के कार्य से जुड़ा हुआ देखा गया है। इन लोगों में दूसरों के प्रति दया भावना होती है। मूलांक 9 वाले लोगों की शिक्षा अच्छी रहती है। इन लोगों की नई-नई विषयों में रुचि होती है।

आज जिन जातकों का जन्मदिन है यह वर्ष आपके लिए जोश और ऊर्जा से भरा रहेगा। इस साल आप काफी उत्साहित और मनोबल में वृद्धि महसूस करेंगे परंतु अपनी ऊर्जा को सही दिशा में लगाकर परिस्थितियों का लाभ उठाने की कोशिश करेंगे। वाहन चलाते हुए सावधानी बरतें, गति सीमा का ख्याल रखें। दुर्घटना होने की संभावना बनती है। फरवरी के महीने के शेष दिन आप भावनाओं में घिरा हुआ महसूस करेंगे। किसी को कोई वायदा करने से बचें। मार्च के महीने का समय शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए अच्छा रहेगा। पिता की सलाह लेकर काम करना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। संभावना इस बात की भी है कि आप दिशाहीन महसूस करेंगे। अप्रैल के महीने में अकस्मात धन लाभ के योग बनते हैं। कोई शॉर्टकट अपनाने से बचें। मई के महीने में आपकी वाणी के कारण आपको कुछ कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। दस्तावेज पर हस्ताक्षर करते हुए सावधानी बरतें। जून के महीने में घर में किसी शुभ कार्य का आयोजन हो सकता है। जुलाई के महीने में संतान पक्ष को लेकर थोड़े चिंतित रहेंगे। पैर और जोड़ों का दर्द आपको परेशान कर सकता है। अगस्त के महीने में कोर्ट-कचहरी के मामलों से दूरी बनाकर रखें। सितंबर के महीने में किसी सामाजिक कार्य में भागीदार बन सकते हैं। खेलकूद से जुड़े हुए लोग भी इस समय उत्तम परिणाम प्राप्त करेंगे। अक्टूबर के महीने में प्रतियोगिता में सफलता मिलने के योग बनते हैं। नवंबर के महीने में व्यापारिक स्तर पर कुछ परिवर्तनों का सामना करना पड़ सकता है। नकदी धन का निवेश सोच- समझ कर करें। दिसंबर के महीने में नौकरी में पदोन्नति के योग बनते हैं।

वर्ष 2024 के जनवरी के महीने का समय भी आपके लिए अच्छा है। किसी नए काम की तलाश कर रहे हैं तो सकारात्मक परिणाम प्राप्त होंगे।

उपाय- इस वर्ष के शुभ फल प्राप्त करने के लिए हनुमान चालीसा का पाठ करें। छोटे बहन-भाइयों के साथ संबंधों को मधुर बनाकर रखें। योग प्राणायाम करते रहें। मेडिटेशन करना सेहत के लिए अच्छा रहेगा। गायत्री मंत्र का जाप करें। गुड़ और शहद का सेवन करें। पीपल के वृक्ष की सेवा करें। काले और नीले रंग से परहेज करें। यथासंभव चांदी के आभूषण धारण करें। गाय को हरा चारा खिलाएं। केसर का तिलक लगाएं।

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.gurukulastro.com

1100  रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें 

PunjabKesari

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!