Edited By Niyati Bhandari,Updated: 18 Aug, 2023 08:08 AM
आज आप के जन्मदिन की आप को बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 18 अगस्त में जन्मे व्यक्तियों का मूलांक 9 होता है जिनके स्वामी मंगल देव हैं। मूलांक 9 वाले जातक बहुत ही साहसी और
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
Today's Birthday Prediction: आज आप के जन्मदिन की आप को बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 18 अगस्त में जन्मे व्यक्तियों का मूलांक 9 होता है जिनके स्वामी मंगल देव हैं। मूलांक 9 वाले जातक बहुत ही साहसी और निडर होते हैं। ये लोग शारीरिक दृष्टि से भी बहुत मजबूत होते हैं। इन लोगों का शारीरिक गठन सुडौल होता है। इन लोगों के स्वभाव में भी रौब एवं मजबूती देखने को मिलती है। ये लोग कभी किसी से दबकर नहीं रहते। चाहे स्कूल कॉलेज या कार्यक्षेत्र कोई भी स्थान हो ये लोग अपना रौब और रुतबा बनाकर रखते हैं। मूलांक 9 वाले जातक चाहते हैं कि इनके आस-पास वाले लोग इनकी बातें मानें तथा इनकी चापलूसी करें। इन्हें इस आदत से बचना चाहिए। मूलांक 9 वाले जातक हमेशा हर नई चीज को सीखने के लिए तैयार रहते हैं। इन लोगों में नए नए विषयों को सीखने की जिज्ञासा होती है। ये लोग मन के साफ होते हैं। बातों में घूमा फिरा कर करना इन्हें नहीं आता। इनके मन में जो कुछ होता है दूसरों के सामने स्पष्ट रूप से रख देते हैं। इनमें छलावा या कपट नहीं होता। ये लोग दूसरों के लिए हमेशा दया भावना रखते हैं। और उनकी मदद करने के लिए हमेशा तैयार रहते हैं। इन लोगों को साहसिक कार्यों में हिस्सा लेते हुए और उन में सफल होते हुए देखा गया है।
आज जिन जातकों का जन्मदिन है यह वर्ष आपके लिए शुभ परिणाम वाला रहेगा। इस साल वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा। जीवन में कोई प्रेम संबंध भी दस्तक दे सकता है। निजी जरूरत के लिए समय निकालने की कोशिश करेंगे। अगस्त के महीने का समय व्यापार संबंधी फैसलों के लिए अहम रहेगा। सितंबर के महीने में जीवनसाथी के साथ संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। अक्टूबर के महीने में पिता के साथ चल रहे वैचारिक मतभेद कम हो सकते हैं। नवम्बर के महीने में कोर्ट-कचहरी के मामले सामने आ सकते हैं। दिसंबर के महीने में खेलकूद से जुड़े हुए लोग अच्छे परिणाम प्राप्त करेंगे। अपने पुराने कामों को पूरा करने की कोशिश करें।
वर्ष 2024 के जनवरी के महीने में यात्राओं के योग बनते हैं। किसी धर्म स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं। फरवरी के महीने में जमीन संबंधी मामले सामने आ सकते हैं। मार्च के महीने का समय खेलकूद से जुड़े हुए लोगों के लिए अच्छा रहेगा। अप्रैल के महीने में किसी नए काम की शुरुआत की जा सकती है। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को भी शुभ समाचार मिलेंगे। मई के महीने में आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। जून के महीने में विद्यार्थियों के लिए समय अच्छा है। जुलाई के महीने का समय थोड़ा सावधानी से बिताएं, कोई अनैतिक काम करने से बचें।
उपाय- इस वर्ष के शुभ फल प्राप्त करने के लिए जीवनसाथी के साथ संबंधों को मधुर बनाकर रखें। वस्तुओं का दान न करें। लक्ष्मी मां की आराधना करें। गाय का घी मंदिर में दान करें। गाय को हरा चारा खिलाएं। हनुमान चालीसा का पाठ करें। पीपल के वृक्ष की सेवा करें। घर में कोई खराब विद्युत उपकरण न रखें। ससुराल पक्ष के साथ संबंधों को मधुर बनाकर रखें।
आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.gurukulastro.com