आज जिनका जन्मदिन है, जानें कैसा रहेगा आने वाला साल

Edited By Niyati Bhandari,Updated: 02 Sep, 2023 07:45 AM

todays birthday prediction

आज आप के जन्मदिन की आप को बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 2 सितंबर में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 2 होता है जिनके स्वामी चंद्र देव हैं। मूलांक 2 वाले जातक साफ हृदय वाले होते हैं।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Today's Birthday Prediction: आज आप के जन्मदिन की आप को बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 2 सितंबर में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 2 होता है जिनके स्वामी चंद्र देव हैं। मूलांक 2 वाले जातक साफ हृदय वाले होते हैं। इनका मन बहुत कोमल होता है। ये लोग दूसरे के साथ बहुत नरमी से पेश आते हैं। मूलांक 2 वाले जातक मृदुभाषी होते हैं। ये लोग अपनी बातों से दूसरों को अपना बना लेते हैं। मूलांक 2 वाले जातकों के चेहरे पर चंद्रमा के समान सुंदर कांति होती है। इनकी आभा आकर्षक होती है। मूलांक 2 वाले जातक हमेशा दूसरों की मदद करने के लिए तैयार रहते हैं। ये लोग बहुत ही भावुक और संवेदनशील होते हैं। इनकी संवेदनशीलता का स्तर इतना गहरा होता है कि हर छोटी से छोटी बात इन्हें आहत कर जाती है। हालांकि फिर भी ये लोग दूसरों का बुरा नहीं चाहते। मूलांक 2 वाले जातक प्रत्येक परिस्थिति में स्वयं को ढालने की क्षमता रखते हैं। इन लोगों की कल्पना शक्ति गहरी एवं उत्तम होती है। इन्हें एक अच्छे कवि के रूप में भी अच्छी कविताओं की रचना करते हुए देखा गया है।

PunjabKesari Today's Birthday Prediction

आज जिन जातकों का जन्मदिन है यह वर्ष आपके लिए अपने अधूरे कामों को पूरा करने के लिए श्रेष्ठ रहेगा। इस साल खेल-कूद से जुड़े हुए लोग अच्छे परिणाम प्राप्त करेंगे। आप उत्साह और मनोबल में वृद्धि महसूस करेंगे। सितंबर के महीने का समय आपके लिए अच्छा रहेगा परंतु अपने क्रोध पर काबू रखें अन्यथा परिस्थितियों को अपने ही विरुद्ध कर लेंगे। अक्टूबर के महीने में परिस्थितियों आपके अनुकूल रहेगी। किसी नए काम की जिम्मेदारी में सफलता मिलेगी। प्रतियोगिता में भी सफलता मिलने के योग बनते हैं। नवंबर के महीने का समय विद्यार्थियों के लिए अच्छा रहेगा। बच्चों का मन पढ़ाई में लगेगा। दिसंबर के महीने में अपने काम को आगे बढ़ाने की योजना बनाएंगे। 

वर्ष 2024 के जनवरी के महीने में नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को शुभ समाचार मिल सकता है। पिता के साथ संबंधों में नजदीकियां बढ़ेगी। फरवरी के महीने में किसी को उधार दी हुई धनराशि वापस मिल सकती है। मार्च के महीने का समय शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए अच्छा रहेगा। बच्चे अपनी आगे की पढ़ाई को लेकर योजना बनाएंगे। अप्रैल के महीने का समय विशेष सावधानी से बिताएं। कोई अनैतिक काम करने से बचें। मई के महीने में घर में कुछ मांगलिक कार्यों का आयोजन हो सकता है परंतु अड़चन भी लगातार बनी रहेगी। जून के महीने में जीवन में कोई प्रेम संबंध दस्तक दे सकता है। जुलाई के महीने का समय थोड़ा सावधानी से बिताएं। वाहन चलाते समय गति सीमा का ध्यान रखें। आपका मन धर्म-कर्म के कामों में लगेगा। अगस्त के महीने में शारीरिक और मानसिक थकान बनी रहेगी।

PunjabKesari Today's Birthday Prediction

उपाय-  इस वर्ष के शुभ फल प्राप्त करने के लिए हनुमान चालीसा का पाठ करें। छोटे बहन-भाइयों के साथ संबंधों को मधुर बनाकर रखें। पिता के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें। कोई गैर सरकारी काम न करें। गुड़ और शहर का सेवन करें। दूध में हल्दी डालकर सेवन करें। काले और नीले रंग से परहेज करें। गाय को हरा चारा खिलाएं। एक काला-सफेद कंबल मंदिर में दान करें। कुत्ते को मीठी रोटी खिलाएं और उसकी सेवा करें।

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.gurukulastro.com

PunjabKesari Today's Birthday Prediction

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!