आज जिनका जन्मदिन है, जानें कैसा रहेगा आने वाला साल

Edited By Updated: 14 Jun, 2024 11:02 AM

todays birthday prediction

आज आप के जन्मदिन की आप को बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 15 जून में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 6 होता है जिनके स्वामी शुक्र देव हैं। मूलांक 6 वाले जातक देखने में बहुत ही सुंदर आकर्षक और प्रभावशाली

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Today's Birthday Prediction: आज आप के जन्मदिन की आप को बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 14 जून में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 5 होता है जिन के स्वामी बुध देव हैं।  मूलांक 5 वाले जातक तीव्र बौद्धिक शक्ति के स्वामी होते हैं। ये लोग बुद्धिमान होते हैं। पढ़ाई के क्षेत्र में मूलांक 5 वाले जातक अच्छा प्रदर्शन करते हैं। इन लोगों को मेधावी छात्रों में गिना जाता है। मूलांक 5 वाले जातक व्यापार और स्वयं के कारोबार में ज्यादा रुचि लेते हैं। मूलांक 5 वाले जातक बोलचाल की कला में निपुण होते हैं। ये लोग अपनी बातों से दूसरों का मन मोह लेते हैं। मूलांक 5 वाले जातक अपने शब्दों से सामने वाले व्यक्ति को  अपने विचारों पर राजी कर लेते हैं। ये लोग बहुमुखी प्रतिभा के धनी होते हैं। शिक्षा के साथ-साथ मूलांक 5 वाले जातक कला के क्षेत्र में भी अच्छा प्रदर्शन करते हैं। इन लोगों की लेखन शक्ति भी अच्छी होती है। मूलांक 5 वाले जातकों को मार्केटिंग, सेल्स मैन, संचार माध्यम, सोशल मीडिया, अखबार, मैगजीन, लेखन इत्यादि क्षेत्रों में अच्छा कार्य करते हुए देखा गया है। मूलांक 5 वाले जातक हंसमुख और चंचल स्वभाव के होते हैं। इन लोगों का दांपत्य जीवन सुखमय होता है।

PunjabKesari Todays Birthday Prediction

आज जिन जातकों का जन्मदिन है यह वर्ष आपके लिए शुभ परिणाम वाला रहेगा। इस साल सरकारी काम बनने के योग बनते हैं। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को भी शुभ समाचार मिल सकता है। जून के महीने का समय भौतिक सुख साधनों मे वृद्धि करेगा। वाहन खरीदने के योग बनते हैं। जुलाई के महीने में कुछ अनचाहे खर्चों को टालने की कोशिश करेंगे। कामकाज की अधिकता के कारण निजी जीवन पर कम ध्यान दे पाएंगे। अगस्त के महीने का समय थोड़ा सावधानी से बिताएं। बेकार के लड़ाई-झगड़े से दूर रहे। सितंबर के महीने में किसी नए काम की जिम्मेदारी आपको मिल सकती है। अक्टूबर के महीने का समय आर्थिक स्थिति के नजरिया से अच्छा रहेगा। नवंबर के महीने में कॉमर्स और ट्रेड से जुड़े हुए लोग अच्छे परिणाम प्राप्त करेंगे। विद्यार्थियों का मन भी पढ़ाई में लगेगा। दिसंबर के महीने में बहुत से अकस्मात परिवर्तन सामने आ सकते हैं। कोई भी फैसला सोच-समझ कर लेने की कोशिश करें।

PunjabKesari Todays Birthday Prediction

वर्ष 2025 के जनवरी के महीने का समय भावनाओं में ज्यादा घिरा रहेगा। फरवरी के महीने में अपने काम को आगे बढ़ने का विचार बनाएंगे। मार्च के महीने में विदेशी काम से लाभ होने की संभावनाएं बनती है। अप्रैल और मई के महीने का समय विवाह योग्य जातकों के लिए शुभ रहेगा।

उपाय: इस वर्ष के शुभ फल प्राप्त करने के लिए सूर्य भगवान को तांबे के लोटे से जल दें। पक्षियों को हरी मूंग की दाल का दाना डालें। घर में कोई खराब विद्युत उपकरण न रखें। कोई गैर सरकारी काम न करें। किसी प्रकार का झूठ न बोलें। परनिंदा से परहेज करें। कुत्ते को मीठी रोटी खिलाएं और उसकी सेवा करें। घर की पूर्व दिशा को साफ-सुथरा रखें।

PunjabKesari Todays Birthday Prediction

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.gurukulastro.com

 

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!