Edited By Sarita Thapa,Updated: 30 Oct, 2025 06:21 AM

हर बार की तरह इस बार भी नवंबर का महीना बहुत खास और शुभ रहने वाला है। अगर आप लंबे समय से नई कार, बाइक या स्कूटी खरीदने की सोच रहे हैं, तो नवंबर 2025 आपके लिए एक बेहतरीन अवसर लेकर आ रहा है।
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
Vahan Kharidne Ka Muhurat November 2025: हर बार की तरह इस बार भी नवंबर का महीना बहुत खास और शुभ रहने वाला है। अगर आप लंबे समय से नई कार, बाइक या स्कूटी खरीदने की सोच रहे हैं, तो नवंबर 2025 आपके लिए एक बेहतरीन अवसर लेकर आ रहा है। ज्योतिषीय दृष्टि से यह महीना वाहन खरीदने वालों के लिए बेहद शुभ माना जा रहा है। इस दौरान ग्रह-नक्षत्रों की ऐसी अनुकूल स्थिति बन रही है, जो नए वाहन की खरीद से जुड़े शुभ फल प्रदान करती है। माना जाता है कि शुभ मुहूर्त में खरीदा गया वाहन न केवल सौभाग्य लाता है, बल्कि जीवन में तरक्की, सुरक्षा और समृद्धि का मार्ग भी खोलता है।
पंचांग के अनुसार, नवंबर 2025 में कई दिन ऐसे हैं जब आप बिना किसी संकोच के नया वाहन खरीद सकते हैं। इन दिनों में ग्रहों की स्थिति शुभ मानी गई है और भगवान गणेश, मां लक्ष्मी व भगवान विष्णु की कृपा प्राप्त होती है। तो आइए जानते हैं नवंबर में वाहन खरीदने की शुभ तिथियों के बारे में-

वाहन खरीदने का शुभ मुहूर्त नवंबर 2025
| तारीख |
दिन |
शुभ मुहूर्त का समय |
नक्षत्र |
| 3 नवंबर 2025 |
सोमवार |
दोपहर 03:05 बजे से 4 नवंबर 2025, दोपहर 02:05 बजे तक |
रेवती |
| 7 नवंबर 2025 |
शुक्रवार |
सुबह 11:05 बजे से 8 नवंबर 2025, सुबह 06:38 बजे तक |
रोहिणी, मृगशीर्ष |
| 9 नवंबर 2025 |
रविवार |
रात 08:04 बजे से 10 नवंबर 2025, सुबह 06:40 बजे तक |
पुनर्वसु |
| 10 नवंबर 2025 |
सोमवार |
सुबह 06:40 बजे से 11 नवंबर 2025, दोपहर 12:07 बजे तक |
पुनर्वसु, पुष्य |
| 17 नवंबर 2025 |
सोमवार |
सुबह 06:45 बजे से 18 नवंबर 2025, सुबह 06:46 बजे तक |
चित्रा, स्वाति |
| 26 नवंबर 2025 |
बुधवार |
सुबह 06:53 बजे से 27 नवंबर 2025, रात 12:01 बजे तक |
श्रवण |
| 28 नवंबर 2025 |
शुक्रवार |
सुबह 06:54 बजे से 29 नवंबर 2025, रात 12:15 बजे तक |
शतभिषा
|
