Vastu Tips: सोते समय सिरहाने के पास रखी ये चीजें दे सकती हैं बर्बादी को बुलावा, रहें सावधान

Edited By Prachi Sharma,Updated: 19 Nov, 2023 07:07 AM

vastu tips

वास्तु शास्त्र के अनुसार घर की सकारात्मकता और नकारात्मकता घर में रखी हुई चीजों पर निर्भर करती है। घर का वास्तु सही हो तो मन भी काफी शांत और

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Vastu Tips: वास्तु शास्त्र के अनुसार घर की सकारात्मकता और नकारात्मकता घर में रखी हुई चीजों पर निर्भर करती है। घर का वास्तु सही हो तो मन भी काफी शांत और खुश रहता है। वहीं अगर घर में वास्तु दोष हो तो जीवन में कुछ अनचाही परेशानियों का सामना करना पड़ता है। बता दें कि सिर्फ वास्तु के अनुसार घर को बनाना ही काफी नहीं होता बल्कि उस घर में रखें समान को भी वास्तु शास्त्र के हिसाब से रखना चाहिए। अन्यथा कुछ ऐसी घटनाओं का सामना करना पड़ता है जो हमने सोची भी न हों। बता दें कि रात को सोते समय कई बार अचानक से बुरे सपनों व्यक्ति घिर जाता है। वास्तु के मुताबिक ऐसा इसलिए होता है क्योंकि रात को सोते समय हम अपने सिरहाने कुछ ऐसी वस्तुएं रख देते हैं जो हमे नहीं रखनी चाहिए। तो चलिए इस आर्टिकल के माध्यम से जानते हैं आइए कौन सी चीजें हैं जिन्हें सिरहाने के पास नहीं रखना चाहिए।

Purse पर्स
वास्तु के मुताबिक रात को सोते समय सिर के पास पर्स और इलेक्ट्रॉनिक चीजें रखने से परहेज रखना चाहिए। कई बार लोग जल्दी-जल्दी इन्हें अपने पास रख लेते हैं लेकिन बता दें कि ऐसा करने से वास्तु दोष पैदा होता है।

PunjabKesari Vastu Tips

Books किताबें
स्कूल, कॉलेज पढ़ने वाले छात्र अक्सर पढ़ते-पढ़ते सो जाते हैं। वास्तु शास्त्र के मुताबिक न्यूजपेपर, किताबें, मैग्जीन जैसी चीजों को सिरहाने के पास कभी भी नहीं रखना चाहिए। ऐसा करने से जीवन में नकारात्मकता पैदा होती है और तनाव में इजाफा होता है।

Mirror आईना
वास्तु शास्त्र के मुताबिक आईने को कभी भी अपने बेड के पास नहीं लगवाना चाहिए। ऐसा करने से वैवाहिक जीवन में कलह-क्लेश का सामना करना पड़ता है।

PunjabKesari Vastu Tips

Water bottle पानी की बोतल
रात को सोते समय सिर के आपस पानी की बोतल रखना तो ऑलमोस्ट हर किसी की आदत होती है। शायद आपको ये जानकर हैरानी होगी की ऐसा करने से चंद्र ग्रह प्रभावित होता है और मानसिक परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

PunjabKesari Vastu Tips
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!