Vastu Tips: घर में इन पक्षियों की तस्वीर लगाने से मिलते हैं शुभ संकेत, आमदनी में होगी बढ़ोतरी

Edited By Updated: 05 Dec, 2024 12:07 PM

vastu tips

आज-कल अपने घर को खूबसूरत बनाना कौन नहीं चाहता। वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में किसी भी प्रकार की सजावट और चित्रों का चयन बहुत ही महत्वपूर्ण होता है

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Vastu Tips: आज-कल अपने घर को खूबसूरत बनाना कौन नहीं चाहता। वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में किसी भी प्रकार की सजावट और चित्रों का चयन बहुत ही महत्वपूर्ण होता है क्योंकि ये हमारे जीवन को प्रभावित कर सकते हैं। मोर और नीलकंठ दोनों ही भारतीय संस्कृति में विशेष स्थान रखते हैं और इनकी तस्वीरें घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार कर सकती हैं। यदि आप इनकी तस्वीर घर में लगाते हैं तो जीवन में खुशियों का वेलकम होता है। यदि घर में किसी तरह की परेशानी का सामना करना पड़ रहा है तो इन तस्वीरों को अवश्य लगाएं। आइए जानते हैं मोर और नीलकंठ की तस्वीरें घर में कहां और कैसे लगानी चाहिए ताकि वास्तु के हिसाब से घर में सुख-शांति और समृद्धि बनी रहे।

Put a picture of a peacock in your house घर में लगाएं मोर की तस्वीर 
मोर को भारतीय संस्कृति में सौंदर्य, खुशी और अच्छे भाग्य का प्रतीक माना जाता है। मोर की सुंदरता और उसकी रंग-बिरंगी पंखों की छटा के कारण इसे शुभ माना जाता है। हिन्दू धर्म में यह देवी लक्ष्मी और भगवान कृष्ण और उर्वशी के साथ जुड़ा हुआ है। इसके अलावा इसे घर में रखने से प्रेम, सौंदर्य और आत्मविश्वास में वृद्धि हो सकती है।

PunjabKesari Vastu Tips

मोर की तस्वीर को घर के दक्षिण-पूर्व दिशा में लगाना सबसे उत्तम माना जाता है क्योंकि यह दिशा धन, समृद्धि और सुख-शांति से जुड़ी होती है। इसके अलावा आप इसे पूर्व दिशा में भी लगा सकते हैं क्योंकि यह दिशा घर में सकारात्मक ऊर्जा लाती है। यह तस्वीर व्यक्ति के शारीरिक स्वास्थ्य को सुधारने और रोगों से मुक्ति पाने में मदद कर सकती है।

Put a picture of Neelkanth नीलकंठ की लगाएं तस्वीर
नीलकंठ की तस्वीर को उत्तर-पूर्व दिशा में लगाना शुभ माना जाता है क्योंकि यह दिशा भगवान शिव के साथ जुड़ी हुई है। यह दिशा मानसिक शांति, स्वास्थ्य और समृद्धि प्रदान करती है। इसके अलावा इसे दक्षिण दिशा में भी लगाया जा सकता है क्योंकि यह दिशा संतुलन और शक्ति का प्रतीक है। नीलकंठ की तस्वीर घर में मानसिक शांति और संतुलन बनाए रखने में मदद करती है।

तस्वीरों के माध्यम से नकरात्मकता को दूर रखने के लिए यह ध्यान रखें कि तस्वीरें न तो टूटी-फूटी हों और न ही उनके अंदर कोई नकारात्मकता का प्रतीक हो। मोर और नीलकंठ की तस्वीरें हमेशा सकारात्मक ऊर्जा और सुंदरता का संकेत देनी चाहिए।

PunjabKesari Vastu Tips

मोर की तस्वीर को फूलों या प्राकृतिक दृश्यों के साथ सजाना अच्छा होता है। इससे घर में सौंदर्य और सकारात्मकता का संचार होता है। नीलकंठ की तस्वीर को भी हरे रंग के पौधों या जल तत्व के साथ जोड़ा जा सकता है जिससे यह स्वास्थ्य और समृद्धि का प्रतीक बने।

मोर और नीलकंठ की तस्वीरें खास अवसरों पर घर में लगाना शुभ माना जाता है। जैसे कि दीपावली, नवरात्रि, या किसी अन्य धार्मिक उत्सव के समय इन्हें घर में लगाकर घर में समृद्धि और सुख-शांति को बढ़ाया जा सकता है।

मोर और नीलकंठ की तस्वीरों को हमेशा खुले और स्वच्छ स्थान पर रखें। इन तस्वीरों को अंधेरे और बंद स्थानों में न रखें क्योंकि इससे ऊर्जा का प्रवाह रुक सकता है। इन्हें दीवार पर ऐसे स्थान पर लगाएं, जहां से इनका दृश्य दूर से भी स्पष्ट रूप से दिखाई दें।

PunjabKesari Vastu Tips

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!