Vastu Tips: वास्तु के अनुसार, घर की छत पर लगाएं इस रंग के पत्थर, जीवन में बनी रहेगी सुख-समृद्धि

Edited By Updated: 20 Jan, 2025 03:17 PM

vastu tips

Vastu Tips: वास्तु शास्त्र में घर के हर एक कोने का विशेष महत्व बताया गया है। तभी लोग अपना घर बनाने से पहले वास्तु शास्त्र का खास ध्यान रखते हैं। वास्तु शास्त्र में घर के निर्माण के साथ घर में लगाई जाने वाली हर एक चीज का भी खास ध्यान रखा जाना चाहिए।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Vastu Tips: वास्तु शास्त्र में घर के हर एक कोने का विशेष महत्व बताया गया है। तभी लोग अपना घर बनाने से पहले वास्तु शास्त्र का खास ध्यान रखते हैं। वास्तु शास्त्र में घर के निर्माण के साथ घर में लगाई जाने वाली हर एक चीज का भी खास ध्यान रखा जाना चाहिए। छत का ज्योतिष शास्त्र के साथ-साथ वास्तु शास्त्र में भी बहुत महत्व है। वास्तु के अनुसार, घर की छत पर पत्थर या टाइल लगाते समय वास्तु के कुछ नियमों का जरूर ध्यान रखें। अगर ऐसा न किया जाएं तो कई सारी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। छत पर पत्थर का लगाते समय उसके रंग और प्रकार का बहुत सोच- विचार के चयन करें, क्योंकि यह छत की गर्मी, लुक और रखरखाव को प्रभावित करता है। तो आइए वास्तु के अनुसार, जानते हैं कि घर की छत पर किसी तरह की टाइल्स लगवानी चाहिए।

PunjabKesari Vastu Tips

घर की छत पर किस रंग का पत्थर लगवाए

घर बनाते समय छत पर हमेशा सफेद या हल्के रंग के पत्थर लगवाएं। क्योंकि सफेद रंग को शांति और उन्नति का प्रतीक माना जाता है। ऐसे में घर की छत पर सफेद या वाइट मार्बल लगवाएं। इससे घर-परिवार में सुख-समृद्धि बनी रहती है। साथ ही हर क्षेत्र में सफलता मिलती है।    

PunjabKesari Vastu Tips

घर की छत पर गुलाबी, हल्का पीला या ग्रे रंग का पत्थर भी लगाना बहुत अच्छा होता है। यह घर की छत के लिए बहुत ही हल्के रंग हैं और छत को ठंडा रखने में भी मदद करते हैं। ग्रे रंग ज्यादा गंदा नहीं दिखता, जिससे सफाई की चिंता कम हो जाती है। गुलाबी और पीले रंग के प्रभाव से सौभाग्य में वृद्धि होती है।  

घर की छत को और ज्यादा आकर्षित करने के लिए पत्थर के साथ-साथ टाइल्स का भी चयन कर सकते हैं। टाइल्स का उपयोग घर की खूबसूरती में चार-चांद लगाते हैं। इसलिए क्रीम रंग या हल्के रंग के टाइल्स घर की छत पर लगाएं। ऐसा करने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। 

PunjabKesari Vastu Tips

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!