Vastu Tips for outside paint: घर का बाहरी पेंट करवाते समय अपनाएं ये Tips, आएगी खुशियों की बहार

Edited By Niyati Bhandari,Updated: 24 Jun, 2023 08:58 AM

vastu tips for outside paint

घर के अंदर की सजावट का ध्यान तो हर कोई रखता है लेकिन इसके साथ बाहर की सजावट को भी नजर अंदाज न

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Tips To Choose the perfect Vastu Colours: घर के अंदर की सजावट का ध्यान तो हर कोई रखता है लेकिन इसके साथ बाहर की सजावट को भी नजर अंदाज न करें क्योंकि कहा जाता है फर्स्ट इम्प्रेशन इज द लास्ट इम्प्रेशन। घर का पेंट पारिवारिक सदस्यों के मन पर गहरा असर डालता है। पेंट की सकारात्मकता और नकारात्मकता व्यक्ति के खराब मूड को ठीक कर सकती है। घर की बाहरी दीवारों के लिए वास्तु के अनुसार चुने गए रंग, उसमें रहने वाले लोगों के जीवन पर बहुत प्रभाव डाल सकते हैं। वास्तु के अनुरूप घर का बाहरी हिस्सा परिवार में सद्भाव और अच्छा स्वास्थ्य सुनिश्चित करता है। तो आइए जानते हैं कि रंगों का चुनाव करते समय, किन बातों का ध्यान रखना चाहिए-

PunjabKesari Vastu Tips for outside paint

1100  रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें

White color सफेद रंग: सफ़ेद रंग शांति का प्रतीक है। अगर आप घर में कलेश से बचना चाहते हैं तो बाहरी हिस्से को सफेद रंग से रंगना रखना चाहिए। सफेद रंग अशुद्ध ऊर्जाओं को दूर करने का काम करता है। इसी के साथ सफेद रंग एलिगेंट लगता है और हमेशा फैशन में रहता है।

Blue color नीला रंग: नीला रंग सुंदरता से संबंधित है। कहते हैं यह स्वर्गीय ऊर्जा को आकर्षित कर सकता है और आपके दोस्तों को हमेशा के लिए आपके पास रखता है।

PunjabKesari Vastu Tips for outside paint

Orange color नारंगी रंग: घर की बाहरी दीवारों के लिए सबसे अच्छे वास्तु रंगों में से एक चुनना चाहते हैं, तो नारंगी रंग सबसे बेस्ट हैं। ये सुंदरता के साथ-साथ आपके घर में गर्मी और खुशी भी लाते हैं।

Yellow color पीला रंग: जो लोग जल्द से जल्द प्रमोशन पाना चाहते हैं तो पीला रंग इनमें से सबसे श्रेष्ठ है। ये रंग जीवन में खुशियां और उमंग लेकर आता है।

Green colour हरा रंग: हरा रंग एक ऐसा रंग है, जो कपल्स के बीच प्रेम-प्यार को बढ़ाता है। ये अन्य रंगों से अधिक साफ-सुथरा लगता है।

PunjabKesari Vastu Tips for outside paint

Pink colour गुलाबी रंग: गुलाबी रंग प्यार को अपनी तरफ आकर्षित करता है और साथी के साथ जीवन में रोमांस को बरकरार रखता है।

PunjabKesari kundli

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!