Kundli Tv- तो क्या यहां रची गई विश्व की सबसे महान गाथा

Edited By Updated: 27 Jul, 2018 10:36 AM

ved vyas temple in rourkela

भारत के ओडिशा राज्य के उत्तर-पश्चिमी किनारे पर स्थित राउरकेला नाम का एक शहर है। इसी जगह पर महर्षि वेदव्यास जी का मंदिर स्थापित है। महाभारत के रचियता  महर्षि को शायद ही कोई न जानता होगा।

ये नहीं देखा तो क्या देखा (देखें VIDEO)
भारत के ओडिशा राज्य के उत्तर-पश्चिमी किनारे पर स्थित राउरकेला नाम का एक शहर है। इसी जगह पर महर्षि वेदव्यास जी का मंदिर स्थापित है। महाभारत के रचियता महर्षि को शायद ही कोई न जानता होगा। महाभारत में भी इस बात का जिक्र आता है कि इसकी रचना व्यास जी ने तलहटी में स्थित किसी पवित्र गुफा में करी। 
PunjabKesari

जैसे कि इनके नाम से ही पता चल जाता है कि इन्होंने ही वेदों को चार भागों में बांटा हैं। माना जाता है कि वेद व्यास जी केवल एक ऋषि नहीं बल्कि 18 ऋषियों का एक समूह था। जिन्होंने भारत में एक ही विचारधार से महाभारत के माध्यम से प्रतिपादन किया था। 
PunjabKesari

वेदव्यास मंदिर के ठीक पहले एक वैदिक गुरुकुल और आश्रम है। पूरा मंदिर परिसर चट्टानों की आड़ में बना हुआ है। स्थानीय लोगों का कहना है कि महाभारत की रचना उन्होंने यहीं पर की थी। व्यास मुनि के व्यास स्थल पर एक वेद वीथी भी है जिस पर वे वेद के लेखन का कार्य किया करते थे। मंदिर के आगे जाने पर नीचे की तरफ एक रास्ता है, जहां एक कुंड है और वहां साल भर पानी भरा रहता है। आज के समय में जिसे सरस्वती कुंड के नाम से जाना जाता है। 
PunjabKesari

प्रकृति की गोद में बसे इस मंदिर के एक बार दर्शन करने तो अवश्य बनते हैं। मंदिर परिसर की एक ओर खास बात ये भी है कि इसका निर्माण पुराने पेड़ों को बिना काटे ही मंदिर की छत और फर्श का कार्य किया गया है।
Kundli Tv- शिव जी के कौन से भक्त ने रावण को दिया मौत का श्राप?

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!