Weekly numerology (20th-26th november): जन्मतिथि से जानिए आपके लिए कितना शुभ रहेगा यह सप्ताह

Edited By Niyati Bhandari,Updated: 20 Nov, 2023 10:52 AM

weekly numerology

मूलांक – 1 मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं।  मूलांक 1 वालों के लिए सप्ताह की शुरुआत का समय अच्छा रहेगा।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं।  मूलांक 1 वालों के लिए सप्ताह की शुरुआत का समय अच्छा रहेगा। मन प्रसन्न रहेगा। मन चाहे काम पूरे होंगे। विद्यार्थियों के लिए भी यह समय अच्छा है। इस सप्ताह आपका मन प्रफुल्लित रहेगा। बुधवार का दिन थोड़ा सावधानी से बिताएं, भावनाओं में आकर किसी को अपना भेद न बताएं अन्यथा लोग आपको नुकसान पहुंचा सकते हैं। सप्ताह के मध्य में घर-परिवार के साथ समय अच्छा बीतेगा। शनिवार के दिन यात्राओं के योग बनते हैं। सप्ताह के अंत में घर-परिवार में जीवनसाथी को लेकर कुछ मनमुटाव होने की संभावना बनती है।
उपाय:- पानी का अपव्यय न करें। सूर्य भगवान को जल दें।

मूलांक – 2
मूलांक 2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व चन्द्र देव करते हैं। मूलांक 2 वालों के लिए सप्ताह के परिणाम औसतन सकारात्मक रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत का समय आपके लिए अच्छा है। किसी को उधार दी हुई धनराशि वापिस मिल सकती है। आर्थिक स्थिति में सुधार रहेगा। हालांकि सप्ताह के मध्य का समय थोड़ा मंदा रहेगा। व्यावसायिक और निजी जीवन दोनों के मध्य एक संतुलन बनाने में लगे रहेंगे। सप्ताह के अंत में कार्यभार की अधिकता बनी रहेगी। यात्राओं के कारण थकान महसूस करेंगे। पैरों के दर्द की समस्या उत्पन्न हो सकती है। कोई भी फैसला जल्दबाजी में लेने से बचें।
उपाय:- सूर्य भगवान को जल दें। शिवलिंग पर जल अभिषेक करते रहें।

मूलांक – 3
मूलांक 3, 12, 21, 30 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बृहस्पति देव करते हैं। मूलांक 3 वालों के लिए सप्ताह के परिणाम अच्छे रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत का समय विद्यार्थियों के लिए अच्छा रहेगा। बच्चों को मेधावी प्राप्त होने के योग बनते हैं। मंगलवार का दिन आपके लिए विशेष रूप से शुद्ध रहेगा। कुछ रुके हुए कामों को गति मिलेगी। आपके कार्य कम प्रयास से पूरे हो जाएंगे। सप्ताह के मध्य में व्यापार के लिए समय ज्यादा सक्रिय रहेगा। सप्ताह के अंत का समय थोड़ा मेहनत भरा रहेगा। यात्राओं के योग बने रहेंगे। आपका मन किसी गुप्त विद्या की तरफ भी आकर्षित हो सकता है।
उपाय:- पीपल के वृक्ष की सेवा करें। दूध में हल्दी डालकर सेवन करें।

मूलांक – 4
मूलांक 4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व राहू देव करते हैं। मूलांक 4 वालों के लिए सप्ताह के परिणाम मिले-जुले रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत का समय थोड़ा सावधानी से बिताएं। दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करते हुए सावधानी बरतें। किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह मानना आपके लिए लाभदायक रहेगा। बुधवार का दिन आपके लिए अच्छा है लेकिन किसी की कही सुनी बातों पर विश्वास न करें। बृहस्पतिवार के दिन कुछ सकारात्मक परिवर्तन संभव हैं। शुक्रवार का दिन दांपत्य जीवन के सुखों के लिए अच्छा रहेगा। शनिवार के दिन की गई यात्राएं लाभदायक रहेंगी। सप्ताह के अंत में मकान और प्रॉपर्टी के मामलों में लाभ होगा।
उपाय :- छोटी कन्याओं को भोजन करवा कर उनका आशीर्वाद लें। सरस्वती मां की आराधना करें।

मूलांक – 5
मूलांक 5, 14 और 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बुध देव करते हैं। मूलांक 5 वालों के लिए सप्ताह के परिणाम मिले-जुले रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत में भावनाओं में आकर निर्णय लेने की कोशिश करेंगे। मंगलवार का दिन शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए अच्छा रहेगा। विदेशी आयाम अपने काम में शामिल करने की कोशिश करेंगे। बृहस्पतिवार का दिन थोड़ा परिवर्तनशील रहेगा। कोई भी निर्णय सूझबूझ के साथ लें। सप्ताह के मध्य में वैवाहिक जीवन के सुख में वृद्धि होगी। सप्ताह के अंत में मां-बेटी के संबंध अच्छे होंगे। खर्चों पर अंकुश लगाने की कोशिश करेंगे।
उपाय:- दुर्गा सप्तशती का पाठ करें। मां के चरण स्पर्श पर आशीर्वाद लें।

मूलांक – 6
मूलांक 6, 15 और 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शुक्र देव करते हैं। मूलांक 6 वालों के लिए सप्ताह की शुरुआत थोड़ी मंदि रहेगी। पारिवारिक जिम्मेदारियों के इर्द गिर्द समय व्यतीत होगा। व्यावसायिक जीवन भी थोड़ा व्यस्त रहेगा। रचनात्मक क्षेत्र से जुड़े हुए लोग अच्छे परिणाम प्राप्त करेंगे। किसी वहम के चलते अपने रिश्तों को खराब न करें। हालांकि जीवनसाथी का पूर्ण साथ प्राप्त होगा। शुक्रवार के दिन निजी रख-रखाव पर ज्यादा ध्यान देंगे। सप्ताह के अंत का समय मिला-जुला रहेगा। वाहन खरीदने के योग बनते हैं। प्रॉपर्टी में भी निवेश कर सकते हैं।
उपाय:- गाय का घी मंदिर में दान करें। गाय को हरा चारा खिलाएं।

मूलांक – 7
मूलांक 7, 16 और 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व केतु देव करते हैं। मूलांक 7 वालों के लिए सप्ताह के परिणाम मिले जुले रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत में सोमवार का दिन आपके लिए ज्यादा भावनाओं में घिरा रहेगा। हालांकि मंगलवार का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। विद्यार्थी अच्छे परिणाम प्राप्त करेंगे। रुके हुए कुछ कामों को गति मिलेगी। योजनाओं को मार्ग मिलेंगे। सप्ताह के मध्य में मां-बेटी के संबंध अच्छे होंगे। सप्ताह के अंत का समय वैवाहिक जीवन के लिए अच्छा रहेगा। शनिवार के दिन की गई यात्राएं अच्छी रहेंगी।
उपाय:- यथासंभव शिवलिंग पर जल अभिषेक करते रहें। जल का अपव्यय न करें।

मूलांक – 8
मूलांक 8, 17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शनि देव करते हैं। मूलांक 8 वालों के लिए सप्ताह की शुरुआत अच्छी रहेगी। अपने कामकाज को आगे बढ़ाने की योजना बनाएंगे। विद्यार्थियों के लिए भी समय अच्छा रहेगा। बुधवार का दिन मिले-जुले फलों वाला रहेगा। भावनाओं में आकर निर्णय लेने की कोशिश करेंगे परंतु सोच-समझ कर ही कोई काम करें। सप्ताह के मध्य में कुछ अनचाहे खर्च हो सकते हैं। जीवनसाथी के साथ समय अच्छा व्यतीत होगा। सप्ताह के अंत में कोर्ट-कचहरी के मामलों में सकारात्मक परिणाम मिलेंगे।
उपाय:- रात्रि में किसी तरल दवाई का सेवन न करें। माता-पिता के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें।

मूलांक – 9
मूलांक 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व मंगल देव करते हैं। मूलांक 9 वालों के लिए सप्ताह के परिणाम अच्छे रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत का समय विद्यार्थियों के लिए अच्छा है। आपकी रुचि किसी नई विषय में उत्पन्न हो सकती है। शिक्षा के क्षेत्र में भी लोग अच्छे परिणाम प्राप्त करेंगे। सप्ताह के मध्य में कोई अनैतिक कार्य करने से बचें। घर में किसी मांगलिक कार्य में अड़चनों का सामना करना पड़ सकता है। अपनी वाणी पर संयम रखें अन्यथा लड़ाई-झगड़े बढ़ सकते हैं। सप्ताह के अंत में पैरों का दर्द समस्या का कारण बन सकता है।
उपाय:- हनुमान चालीसा का पाठ करें। छोटे बहन-भाइयों के साथ संबंधों को मधुर बना कर रखें।

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.gurukulastro.com

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!