Weekly numerology (4th-10th march): जन्म तिथि से जानिए आपके लिए कितना शुभ रहेगा यह सप्ताह

Edited By Niyati Bhandari,Updated: 04 Mar, 2024 07:03 AM

weekly numerology

मूलांक – 1 मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। मूलांक 1 वालों के लिए सप्ताह की शुरुआत निजी जीवन के

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। मूलांक 1 वालों के लिए सप्ताह की शुरुआत निजी जीवन के इर्द-गिर्द व्यस्त रहेगी। सोमवार का दिन थोड़ा उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। किसी नए काम में निवेश करने से बचें। सप्ताह की शुरुआत में निजी जीवन की तरफ ध्यान केंद्रित रहेगा। सप्ताह के मध्य में यात्राओं के योग बनते हैं। कोई सरकारी लाभ भी प्राप्त हो सकता है। हालांकि शुक्रवार का दिन थोड़ा सावधानी से बिताएं। आलस्य के कारण काम में मन नहीं लगेगा और आपके स्वभाव के परिणाम रिश्तों पर भी देखने को मिलेंगे। सप्ताह के अंत का समय कामकाज के नजरिए से अच्छा रहेगा। दोस्तों की सहायता प्राप्त होगी।
उपाय:- सरसों के तेल में छाया दर्शन कर शनि मंदिर में दान करें। घर में कोई खराब विद्युत उपकरण न रखें।

मूलांक – 2
मूलांक 2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व चन्द्र देव करते हैं। मूलांक 2 वालों के लिए सप्ताह की शुरुआत थोड़ी मंदि रहेगी। अपनी बोलचाल के दौरान शब्दों का चयन सोच-समझ कर करें अन्यथा नुकसान उठाना पड़ सकता है। व्यापार में कुछ परिवर्तन संभव हैं, जिनके लिए आपको मानसिक स्तर पर तैयार रहना चाहिए। सप्ताह के मध्य में मां की सेहत का ख्याल रखें। मन थोड़ा परेशान रहेगा। पैरों का दर्द परेशानी का कारण बन सकता है। मानसिक तनाव की स्थिति के कारण अनिंद्रा की परिस्थितियां बन सकती हैं। सप्ताह के अंत का समय हालांकि आपके लिए अच्छा रहेगा। पिता की सलाह से आपके काम पूरे होंगे। कार्यक्षेत्र पर भी उच्च अधिकारियों का साथ प्राप्त होगा।
उपाय:- योग और व्यायाम करते रहें। गुड़ और शहद का सेवन करें।

मूलांक – 3
मूलांक 3, 12, 21, 30 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बृहस्पति देव करते हैं। मूलांक 3 वालों के लिए सप्ताह के परिणाम मिले जुले रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत में विदेशी काम की तरफ मन ज्यादा आकर्षित रहेगा। विद्यार्थी भी विदेशी शिक्षा प्राप्त करने का मन बना सकते हैं। सप्ताह के मध्य का समय कॉमर्स और ट्रेड से जुड़े हुए लोगों के लिए अच्छा रहेगा। व्यापार में कुछ सकारात्मक परिवर्तन संभव हैं। व्यावसायिक और निजी दोनों जीवन के मध्य एक संतुलन बना पाने में सफल रहेंगे। बृहस्पतिवार के दिन किसी धर्म स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं। सप्ताह के अंत में कामकाज अधिक बना रहेगा। हालांकि मेहनत के परिणाम अच्छे प्राप्त होंगे। शनिवार के दिन अहंकार में आकर अपने काम को न बिगाड़ें।
उपाय: पीपल के वृक्ष पर सरसों के तेल का दीपक जलाएं। गाय को हरा चारा खिलाएं।

मूलांक – 4
मूलांक 4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व राहू देव करते हैं। मूलांक 4 वालों के लिए सप्ताह की शुरुआत का समय अच्छा रहेगा। सप्ताह की शुरुआत में अकस्मात किसी रुके हुए काम को गति प्राप्त होगी। दोस्तों के साथ समय व्यतीत करेंगे। बुधवार का दिन प्रेम संबंधों के लिए अच्छा रहेगा। जीवन में कोई प्रेम संबंध भी दस्तक दे सकता है। बृहस्पतिवार के दिन परिवार के साथ कहीं घूमने जाने की योजना बन सकती है। यात्राएं सफल रहेंगी। प्रॉपर्टी संबंधी मामलों में भी लाभ होने के योग बनते हैं। हालांकि शनिवार का दिन थोड़ा सावधानी से बिताएं। अपने उतावलेपन और क्रोध पर काबू रखें अन्यथा नुकसान उठाना पड़ सकता है।
उपाय :- शनि चालीसा का पाठ करें। सरस्वती मां की आराधना करें।

मूलांक – 5
मूलांक 5, 14 और 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बुध देव करते हैं। मूलांक 5 वालों के लिए सप्ताह के परिणाम औसतन सकारात्मक रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत में विदेशी काम से लाभ होने के योग बनते हैं। अपने कामकाज में आधुनिक चीजों को अपनाने की कोशिश करेंगे। मंगलवार का दिन सेल्स और मार्केटिंग से जुड़े हुए लोगों के लिए अच्छा रहेगा। सप्ताह के मध्य में मां-बेटी के संबंधों में नजदीकियां बढ़ेंगी। कुछ अनचाहे खर्चों को नजरअंदाज करने की कोशिश करेंगे। स्वभाव में गंभीरता के कारण रिश्तों पर फर्क पड़ सकता है। अपने क्रोध पर काबू रखें अन्यथा काम बिगड़ सकते हैं। हालांकि रविवार का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा।
उपाय:- दुर्गा चालीसा का पाठ करें। शनि देव जी के मंदिर में सरसों के तेल का दीपक जलाएं।

मूलांक – 6
मूलांक 6, 15 और 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शुक्र देव करते हैं। मूलांक 6 वालों के लिए सप्ताह के परिणाम औसतन सकारात्मक रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत में विदेशी काम से जुड़े हुए लोगों को लाभ मिलेगा। अपने काम में विदेशी आयाम को शामिल करने की कोशिश करेंगे। सप्ताह के मध्य का समय विवाह योग्य जातकों के लिए शुभ रहेगा। वैवाहिक जीवन के सुख में वृद्धि होगी। सप्ताह के मध्य में अपने मन की बात जीवनसाथी के साथ साझा करके बेहतर महसूस करेंगे। यात्राओं के भी योग बनते हैं। प्रॉपर्टी संबंधी मामलों में लाभ होगा। सप्ताह के अंत में घर में किसी मंगल कार्य का आयोजन हो सकता है। कामकाज की अधिकता के कारण दिनचर्या व्यस्त रहेगी।
उपाय:- गाय की सेवा करें। शनि देव जी के मंदिर में सरसों के तेल का दीपक जलाएं।

मूलांक – 7
मूलांक 7, 16 और 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व केतु देव करते हैं। मूलांक 7 वालों के लिए सप्ताह के परिणाम औसतन अच्छे रहेंगे। सोमवार का दिन आपके लिए विशेष रूप से लाभकारी रहेगा। किसी विदेशी काम से लाभ होने के भी योग बनते हैं। कुछ रुके हुए कामों को गति मिलेगी। मंगलवार के दिन व्यापार में कुछ परिवर्तन संभव हैं। मां-बेटी के संबंधों में नजदीकियां बढ़ेंगी। सप्ताह के मध्य का समय वैवाहिक जीवन के नजरिए से अहम रहेगा। जीवनसाथी के साथ संबंधों में प्रेम बढ़ेगा। गुरुवार के दिन किसी धर्म स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं। दर्शनशास्त्र से जुड़े हुए लोगों के लिए समय अच्छा रहेगा। सप्ताह के अंत में शनिवार का दिन थोड़ा सावधानी से बिताएं। क्रोध में आकर परिस्थितियों को न बिगाड़ें।
उपाय:- घर में कोई जंग लगी हुई लोहे की वस्तु न रखें। केसर का तिलक लगाएं।

मूलांक – 8
मूलांक 8, 17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शनि देव करते हैं। मूलांक 8 वालों के लिए सप्ताह के परिणाम अच्छे रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत में कामकाज में तरक्की के योग बनते हैं। अपने काम को आगे बढ़ाने के लिए आधुनिक चीजों को अपनाने की कोशिश करेंगे। कुछ अनचाहे खर्चों के कारण बजट हिल सकता है। बुधवार का दिन जीवनसाथी के साथ संबंधों में मधुरता लेकर आएगा। सप्ताह के मध्य में पैरों के दर्द की समस्या परेशानी का कारण बन सकती है। सेहत का ख्याल रखें। शुक्रवार का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। काफी समय से रुके हुए किसी काम में सकारात्मक मोड़ नजर आएंगे। सप्ताह के अंत का समय थोड़ा सावधानी से बिताएं। अपने क्रोध पर काबू रखें। कार्यक्षेत्र पर उच्च अधिकारियों के साथ असहमति का सामना करना पड़ सकता है। जीवनसाथी के साथ भी मनमुटाव की परिस्थितियां उत्पन्न हो सकती हैं।
उपाय:- शनि चालीसा का पाठ करें। विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।

मूलांक – 9
मूलांक 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व मंगल देव करते हैं। मूलांक 9 वालों के लिए सप्ताह की शुरुआत का समय थोड़ा मंदा रहेगा। किसी प्रलोभन में आकर कोई गलत काम करने से बचें अन्यथा मानहानि का सामना करना पड़ सकता है। घर में किसी मांगलिक कार्य के आयोजन में अड़चनें भी सामने आ सकती हैं। हालांकि बुधवार का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। जीवनसाथी का साथ प्राप्त होगा। सप्ताह के मध्य में सेहत का ख्याल रखें। जोड़ों के दर्द की समस्या परेशानी का कारण बन सकती है। जमीन-जायदाद संबंधी मामलों में भी अभी इंतजार करना ही अच्छा होगा। हालांकि शनिवार का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। दोस्तों का साथ प्राप्त होगा। छोटे बहन-भाइयों के साथ संबंधों में मधुरता बढ़ेगी।
उपाय:- हनुमान चालीसा का पाठ करें। शनि देव जी के मंदिर में सरसों के तेल का दीपक जलाएं।

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.gurukulastro.com

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!