Edited By Niyati Bhandari,Updated: 06 Aug, 2023 11:04 AM
मेष- यह सप्ताह मेष राशि वालों के लिए सामान्य रहने वाला है। नौकरीपेशा लोगों को इस सप्ताह कार्यक्षेत्र में किसी से उलझने की बजाय लोगों से मिलजुल
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
मेष- यह सप्ताह मेष राशि वालों के लिए सामान्य रहने वाला है। नौकरीपेशा लोगों को इस सप्ताह कार्यक्षेत्र में किसी से उलझने की बजाय लोगों से मिलजुल कर चलना ही बेहतर रहेगा। वैवाहिक जीवन में किसी बात को लेकर साथी के साथ तनाव पैदा हो सकता है। सेहत को लेकर मन चिंतित रहेगा।
उपाय- हनुमान चालीसा का पाठ करें।
शुभ रंग- केसरी
शुभ दिशा- पूर्व
शुभ अंक- 3
वृष- व्यवसाय से जुड़े लोगों को इस वीक बाजार की मंदी के साथ-साथ अपने कॉम्पिटिटर्स से कड़ा मुकाबला करना पड़ सकता है। परीक्षा- प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे छात्रों का मन पढ़ाई से पलट सकता है। घर-परिवार के किसी मसले को सुलझाने को लेकर परेशान रहेंगे। सप्ताह के आखिर में माता की सेहत को लेकर मन अशांत रहेगा।
उपाय- शिव चालीसा का पाठ करें।
शुभ रंग- सफेद
शुभ दिशा- दक्षिण
शुभ अंक- 2
मिथुन- यह सप्ताह मिथुन राशि वालों के लिए काफी भागदौड़ भरा रहने वाला है। इस वीक करियर- कारोबार में ध्यान देने की आवश्यकता रहेगी। कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामले में फैसला आपके हक में रहेगा। इस हफ्ते काम को कल के लिए टालने या दूसरों पर छोड़ने से बचें। घरेलू महिलाओं का ज्यादा समय धार्मिक गतिविधियों में बीतेगा।
उपाय- किचन में बनी पहली रोटी गाय को डालें।
शुभ रंग- लाल
शुभ दिशा- पश्चिम
शुभ अंक- 1
कर्क- बीते सप्ताह के मुताबिक यह वीक बेहतर और लाभप्रद साबित होगा। ऑफिस के किसी काम को करने के लिए दोस्तों की मदद लेनी पड़ सकती है। परिवार के साथ बैठकर किसी विशेष चर्चा पर बात करेंगे। कामकाजी महिलाओं के कद और पद में वृद्धि होने से उनका मान-सम्मान बढ़ेगा। यह हफ्ता लव लाइफ वालों के लिए बहुत ही शानदार रहने वाला है।
उपाय- श्री हरि को पीले रंग के पुष्प चढ़ाकर पूजा करें।
शुभ रंग- पीला
शुभ दिशा- उत्तर
शुभ अंक- 7
सिंह- यह वीक सिंह राशि वालों के लिए मिलाजुला रहने वाला है। व्यवसाय से जुड़े लोगों को कारोबार में कुछ मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है लेकिन मित्रों के सहयोग से सारा काम समय पर पूरा कर लेंगे। इस हफ्ते परिजनों से गिले-शिकवे दूर होंगे और आपसी संबंधों में मजबूती आएगी। वीक के मध्य में छोटे भाई की सेहत अचानक से बिगड़ सकती है।
उपाय- माता-पिता का आर्शिवाद लेकर घर से निकलें।
शुभ रंग- हरा
शुभ दिशा- दक्षिण
शुभ अंक- 9
कन्या- करियर हो या फिर कारोबार इस सप्ताह जीवन में मिले अवसर का फायदा लेने के लिए कड़ा परिश्रम और प्रयास करने की आवश्यकता है। जो लोग अपना व्यापार कर रहे हैं, उनको फोन के जरिए कोई खुशखबरी मिलने की संभावना है। हफ्ते के आखिर में परिवार के साथ हंसी-खुशी समय बिताने का मौका मिलेगा। सेहत को लेकर की गई लापरवाही भारी पड़ सकती है।
उपाय- घर के बुजुर्गों की सेवा करें।
शुभ रंग- ग्रे
शुभ दिशा- उत्तर
शुभ अंक- 1
तुला- तुला राशि वालों के लिए यह सप्ताह थोड़ा उतार-चढ़ाव वाला रहने वाला है। वीक की शुरुआत में किसी काम को करने के लिए बहुत मेहनत करनी पड़ सकती है। कार्यक्षेत्र पर किसी पर भी आंख मूंद कर भरोसा न करें। हफ्ते के मध्य में किसी बात को लेकर माता-पिता के साथ अनबन होने की संभावना है। घुटनों का दर्द पहले से अधिक तकलीफ दे सकता है।
उपाय- चिड़ियों को दाना डालें।
शुभ रंग- संतरी
शुभ दिशा- पश्चिम
शुभ अंक- 6
वृश्चिक- करियर-कारोबार हो या निजी जीवन सभी को मिलाकर चलने की आवश्यकता है। व्यवसाय से जुड़े लोगों को बाजार में फंसे धन को निकालने में मुश्किलें आ सकती हैं हालांकि सप्ताह के उत्तरार्ध तक अपना कारोबार पटरी पर आता हुआ नजर आएगा। किसी भी सरकारी काम को करने के लिए बड़ो की सलाह लेनी पड़ सकती है। वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा।
उपाय- प्रतिदिन उगते हुए सूर्य को जल अर्पित करें।
शुभ रंग- नीला
शुभ दिशा- पूर्व
शुभ अंक- 8
धनु- धनु राशि वालों को इस सप्ताह किसी भी जोखिम भरे काम को करने से बचने की आवश्यकता है। पार्टनरशिप में बिजनेस करने वालों को धन का लेन-देन बड़ी सावधानी के साथ करने की जरूरत है। वीक के मध्य में संतान पक्ष से महत्त्वपूर्ण परिणाम प्राप्त न होने के कारण मन थोड़ा दुखी रहेगा। जीवनसाथी के साथ किसी बात को लेकर मतभेद होने की आशंका है।
उपाय- प्रतिदिन गणपति जी की पूजा करें।
शुभ रंग- ब्राउन
शुभ दिशा- उत्तर
शुभ अंक- 5
मकर- इस वीक दबाव या असमंजस की स्थिति में कोई भी सौदा या निर्णय न करें अन्यथा आपको बड़ा नुकसान झेलना पड़ सकता है। इस वीक परिवार के साथ किसी रिश्तेदार के घर जाने का प्लान बनाएंगे। संतान के करियर को लेकर मन परेशान रहेगा। इस राशि के बच्चे मौज-मस्ती में अपना समय बिताएंगे। पिता की सेहत को लेकर पूरा वीक मन अशांत रहेगा।
उपाय- पीपल के नीचे दीपक जलाएं।
शुभ रंग- गोल्डन
शुभ दिशा- उत्तर
शुभ अंक- 4
कुंभ- इस सप्ताह जीवन में आने वाली चुनौतियों का डटकर सामना करना पड़ेगा तभी मनचाही सफलता और लाभ प्राप्त हो सकता है। व्यवसाय से जुड़े लोगों को कोई बड़ी डील मिलने की संभावना है। कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामलों में फैसला आपके हक में होगा या फिर विरोधी आपसे खुद समझौते के लिए पहल कर सकते हैं। लव पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम बिताने का अवसर प्राप्त होगा।
उपाय- गणेश जी को गेंदे का फूल चढ़ाएं।
शुभ रंग- पीला
शुभ दिशा- पूर्व
शुभ अंक- 2
मीन- इस सप्ताह बेवजह की चीजों में मन भटकाने या फिर विवाद में पड़ने की बजाय करियर-कारोबार पर फोकस करने की आवश्यकता है। किसी प्रभावी व्यक्ति से मुलाकात होगी, जिसकी मदद से भविष्य में किसी लाभदायक योजना से जुड़ने का अवसर प्राप्त होगा। परिवार के साथ शॉपिंग पर जा सकते हैं। भाई- बहन के साथ किसी यात्रा पर जाना होगा।
उपाय- किन्नर को हरे रंग की कोई वस्तु उपहार स्वरूप दें।
शुभ रंग- लाल
शुभ दिशा- दक्षिण
शुभ अंक- 4