Weekly Tarot Horoscope (28th January-3rd February): जानें, कैसा रहेगा आने वाला सप्ताह

Edited By Prachi Sharma,Updated: 28 Jan, 2024 07:26 AM

weekly tarot horoscope

मेष-  इस सप्ताह की शुरुआत थोड़ी उतार-चढ़ाव वाली रहेगी। लेकिन मध्य तक सब सही हो जाएगा। कारोबार में मनचाहा लाभ न मिलने से मन थोड़ा सा विचलित

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष-  इस सप्ताह की शुरुआत थोड़ी उतार-चढ़ाव वाली रहेगी। लेकिन मध्य तक सब सही हो जाएगा। कारोबार में मनचाहा लाभ न मिलने से मन थोड़ा सा विचलित रह सकता है। बात करें परिवार की तो घर के बच्चों के साथ ज्यादा समय बिताएंगे। नौकरीपेशा लोग अपने बॉस से काफी परेशान रहेंगे। सेहत में अचानक से गिरावट देखने को मिल सकती है।
उपाय- तुलसी की माला पहनें।
शुभ रंग- ब्लू
शुभ दिशा- दक्षिण
शुभ अंक- 2

वृष- इस वीक वृष राशि के जातक काम के लिए शहर से दूर जा सकते हैं। कारोबार में चली रही पैसों से जुड़ी दिक्कत को बहुत ही सूझ-बुझ से सुलझाने के प्रयास करें। सप्ताह के मध्य में कोई नया वाहन खरीदने का प्लान बना सकते हैं। पैतृक संपत्ति की प्राप्ति होगी। भाई-बहन के साथ खट्टी-मीठी तकरार चलती रहेगी। परिवार की जिम्मेदारियों को बखूबी निभाएंगे।
उपाय- माथे पर केसर का तिलक लगाएं।
शुभ रंग- हरा
शुभ दिशा- उत्तर
शुभ अंक- 6

मिथुन- इस वीक की शुरुआत में दोस्तों के साथ किसी धार्मिक जगह पर जाने का प्रोग्राम बन सकता है। छात्रों का मन पढ़ाई-लिखाई में लगा रहेगा। किसी वरिष्ठ की सलाह की मदद से कुछ जरुरी कार्य पूर्ण होंगे। पार्टनर के साथ डिनर पर जाने का प्लान बनाएंगे। सिंगल लोगों को विवाह के उचित प्रस्ताव आएँगे। सेहत को सही रखने के लिए अपने खान-पान में बदलाव करेंगे।
उपाय- बेलपत्र के पेड़ की पूजा करें।
शुभ रंग- सिल्वर
शुभ दिशा- पूर्व
शुभ अंक- 1

कर्क- इस हफ्ते कर्क राशि के जातकों को कोई खुशखबरी मिल सकती है। जो लोग अपना नया कारोबार खोलने का प्लान बना रहे हैं वो थोड़ा रुक जाएं। एकांत में समय बिता कर मानसिक सुख की अनुभूति होगी। इस हफ्ते की खास बात यह है कि रिश्तेदारों के साथ चल रहा मन-मुटाव भी खत्म हो जाएगा। विवाहित लोगों को संतान सुख की प्राप्ति संभव है। सेहत भी सही रहेगी।
उपाय- हनुमान जी की पूजा करें।  
शुभ रंग- पीला
शुभ दिशा-  दक्षिण
शुभ अंक- 7

सिंह- इस वीक ऑफिस में ज्यादा काम होने की वजह पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को मेंटेन करना थोड़ा मुश्किल हो जाएगा। कारोबार में अचानक से गिरावट देखने को मिल सकती है। जो लोग शादी के लड्डू खाने को बेकरार हैं, इस हफ्ते उनकी भी मुराद पूरी हो जाएगी। कोई भूमि खरीदने का प्लान बनाएंगे। सेहत सही रहेगी लेकिन मानसिक सेहत का भी साथ में ध्यान रखें।
उपाय-  केले के पेड़ की पूजा करें।
शुभ रंग- स्लेटी
शुभ दिशा- पश्चिम
शुभ अंक- 5

कन्या- इस हफ्ते की शुरुआत बेहद ही शानदार रहेगी। दोस्तों के साथ घूमने का प्लान सक्सेसफुल हो जाएगा। जो लोग ऑनलाइन काम कर रहे हैं उनको थोड़ा संभल कर रहना होगा। राजनीति में जुड़े लोगों को कोई गुड न्यूज़ सुनने को मिलेगी। युवा वर्ग करियर से जुड़ा फैसला भावनाओं में आकर न लें। समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। रिश्तेदारों के साथ मिलना होगा।
उपाय- श्री सुंदरकांड का पाठ करें।
शुभ रंग- ग्रे
शुभ दिशा- दक्षिण
शुभ अंक- 1

तुला- इस वीक नौकरीपेशा लोगों को अपने काम में मनचाहा लाभ प्राप्त होगा। कारोबार करने वाले व्यक्तियों को भाग्य का भरपूर साथ प्राप्त होगा। करियर में आगे बढ़ने के लिए कमर तोड़ मेहनत करनी पड़ सकती है। जो लोग प्रेम संबंध में हैं उनके लिए ये हफ्ता बेहद ही खुशहाल रहने वाला है। किसी मांगलिक या धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने का मौका मिलेगा।
उपाय- हनुमान जी की पूजा में गुड़ और चने का भोग लगाएं।
शुभ रंग- नारंगी
शुभ दिशा- पूर्व
शुभ अंक- 7

वृश्चिक- इस वीक कारोबार से जुड़ा कोई भी कार्य जल्दबाजी में न करें। युवा वर्ग अपना काम दूसरों के भरोसे न छोड़े। संतान के करियर को लेकर चिंता सताएगी। प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे छात्रों का मन पढ़ाई से उचट सकता है। सेहत संबंधी किसी भी परेशानी को नजरअंदाज करने से बचना चाहिए। जीवनसाथी के साथ चल रहा मत भेद भी समाप्त होता हुआ दिखाई देगा।
उपाय- कन्या को सफेद मिठाई खिलाकर आशीर्वाद प्राप्त करें।
शुभ रंग- गुलाबी
शुभ दिशा- पश्चिम
शुभ अंक- 7

धनु- इस सप्ताह में आपका मान-सम्मान बढ़ता हुआ नजर आएगा। ग्रहों और भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा। जो लोग नौकरी में प्रमोशन की वेट कर रहे थे उनकी मनोकामना भी पूर्ण होती हुई दिखाई देगी। दोस्तों के साथ बबॉन्ड और भी ज्यादा मजबूत होगा। प्रेम-प्रसंग में सावधानी के साथ कदम आगे बढ़ाएं। विवाहित लोगों को जीवनसाथी का पूरा सहयोग प्राप्त होगा।
उपाय- गायत्री मंत्र का एक माला पाठ करें।
शुभ रंग- पीला
शुभ दिशा- उत्तर
शुभ अंक- 3

मकर- इस वीक व्यापार से जुड़ा कोई बड़ा निर्णय ले सकते हैं। वहीं कार्यक्षेत्र में काम से जुड़ी कुछ परेशानियों से जूझना पड़ सकता है। युवाओं का मन घूमने-फिरने को करेगा। छात्र पढ़ाई के मामले में लापरवाही न करें, नहीं तो इसका असर रिजल्ट पर देखने को मिलेगा। पेट में अगर किसी तरह की खराबी चल रही थी तो वो भी दूर हो जाएगी।
उपाय- ॐ ऐं ह्रीं क्लीं चामुण्डायै विच्चै का जाप करें।
शुभ रंग- हरा
शुभ दिशा- पश्चिम
शुभ अंक- 2

कुंभ- इस सप्ताह कुम्भ राशि के जातक कार्यक्षेत्र में अपने काम को लेकर कुछ विचलित से रह सकते हैं। कारोबार की दशा को सुधारने के लिए किसी की मदद लेनी पड़ सकती है। सप्ताह के अंत का समय बहुत ही बेहतरीन होगा। मनचाही इच्छा पूर्ण होती हुई दिखाई देगी। भूमि-भवन से जुड़े विवाद का फैसला भी आपके पक्ष में आएगा। ज्यादा काम के चलते शारीरिक थकान महसूस करेंगे।
उपाय- शिव महिम्न स्तोत्र का पाठ करें।
शुभ रंग- सफ़ेद
शुभ दिशा- पूर्व
शुभ अंक- 1

मीन- इस वीक जीवनसाथी के साथ प्रेम संबंध में प्रगाढ़ता आएगी। सप्ताह की शुरुआत में की गई बिजनेस की डील आपको भविष्य में दोगुना फल प्राप्त करेगी। जो लोग नौकरी कर रहे हैं उनके लिए ये सप्ताह किसी सौगात से कम नहीं होगा। अधिकारियों की  कृपा आप पर बरसेगी। राजनीति से जुड़े लोगों के पद में वृद्धि होगी। सेहत भी सही रहेगी।
उपाय-  तुलसी जी की सेवा करें।
शुभ रंग- नीला
शुभ दिशा- उत्तर
शुभ अंक- 7

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!