चक्रवात फ्रेडी ने मलावी व मोजाम्बिक में मचाई तबाही,  56 लोगों की मौत

Edited By Updated: 14 Mar, 2023 11:29 AM

cyclone freddy claims more lives as it slams malawi mozambique

चक्रवात फ्रेडी के कारण मलावी और मोजाम्बिक में कम से कम 56 लोगों की मौत हो गई है। दोनों देशों के अधिकारियों ने इस बात की जानकारी...

इंटरनेशनल डेस्कः चक्रवात फ्रेडी के कारण मलावी और मोजाम्बिक में कम से कम 56 लोगों की मौत हो गई है। दोनों देशों के अधिकारियों ने इस बात की जानकारी दी। इस चक्रवात ने शनिवार रात को दूसरी बार महाद्वीप में दस्तक दी। स्थानीय पुलिस ने बताया कि मलावी में 51 लोगों की मौत हुई है, जबकि कई अन्य लापता या घायल हैं।

 

मोजाम्बिक में अधिकारियों ने बताया कि देश में शनिवार से अब तक पांच लोगों की मौत हो चुकी है। एक पुलिस रिपोर्ट के अनुसार, मलावी में हुई मौतों में एक ही परिवार के पांच सदस्य शामिल हैं, जिनकी चक्रवात की विनाशकारी हवाओं और भारी बारिश के कारण ब्लांटायर के नदिरांडे टाउनशिप में उनके घर के ढह जाने से मौत हो गई। 

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!