G7 देशों  ने जंग में तबाह यूक्रेन से दिखाई हमदर्दी, रूस से लड़ाई बंद करने का किया आह्वान

Edited By Updated: 25 Feb, 2023 11:55 AM

g7 leaders call on russia to end war in ukraine

G7 देशों के नेताओं ने शुक्रवार को जंग में तबाह यूक्रेन के साथ हमदर्दी दिखाई व  रूस से यूक्रेन में अपनी लड़ाई खत्म करने का आह्वान किया।...

इंटरनेशनल डेस्कः G7 देशों के नेताओं ने शुक्रवार को जंग में तबाह यूक्रेन के साथ हमदर्दी दिखाई व  रूस से यूक्रेन में अपनी लड़ाई खत्म करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि यह राष्ट्रों की संप्रभुता तथा क्षेत्रीय अखंडता के मौलिक सिद्धांतों तथा मानवाधिकार के प्रति सम्मान पर हमला है। जी-7 में कनाडा, फ्रांस, जर्मनी, इटली, जापान, ब्रिटेन और अमेरिका शामिल हैं। जी-7 के नेताओं की वर्चुअल बैठक के बाद इस समूह ने एक संयुक्त बयान में कहा कि रूस की गैर जिम्मेदाराना परमाणु हमले संबंधी बयान अस्वीकार्य हैं तथा उसे रासायनिक, जैविक, विकिरण या परमाणु हथियारों के इस्तेमाल करने पर गंभीर परिणाम भुगतने होंगे।

 

यह बैठक अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने बुलायी थी। जी-7 देशों के नेताओं ने इस समूह के बीच विभिन्न कदमों के अनुपालन/क्रियान्वयन तथा रूस को इस समूह के आर्थिक फायदों से रूस को वंचित रखने के लिए ‘प्रवर्तन समन्वय तंत्र' की स्थापना की घोषणा की। उन्होंने कहा, ‘‘ यह सुनिश्चित करने के लिए हम अपना प्रयास जारी रखेंगे कि रूस यूक्रेन के दीर्घकालिक पुनर्निर्माण का भार उठाये। रूस ने यूक्रेन के विरूद्ध जो लड़ाई छेड़ रखी है तथा वह अहम बुनियादी ढांचों पर और अन्य तरह का जो भी नुकसान उसे पहुंचा रहा है, उसकी पूरी जिम्मेदारी वह उठाए।''

 

यूक्रेन युद्ध के एक साल होने पर अमेरिका रूस के आय वाले कई महत्वपूर्ण क्षेत्रों के खिलाफ प्रतिबंध लगाने की घोषणाएं कर रहा है। ‘व्हाइट हाउस' ने कहा, ‘‘इसके परिणामस्वरूप रूस और रूस के बाहर के 200 से अधिक लोगों और संस्थाओं पर प्रतिबंध लगाए जाएंगे जो रूस के युद्ध का समर्थन कर रहे हैं।'' अमेरिका रूस के कुछ वित्तीय संस्थानों, उससे जुड़े भागीदारों, रूसी अधिकारियों तथा यूक्रेन में अवैध तरीके से संचालित कई अन्य संस्थाओं के खिलाफ पाबंदी की भी घोषणाएं करेगा।  

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!