न अंग्रेजी आती, न कोई परिवार; अमेरिका में खो गई शादी करने गई भारतीय महिला

Edited By Updated: 30 Jun, 2025 06:12 AM

indian woman who went to get married got lost in america

अमेरिका के न्यू जर्सी राज्य में परिवार की रजामंदी से विवाह करने के लिए पहुंची 24 वर्षीय भारतीय महिला लापता हो गई है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। न्यूयॉर्क पोस्ट अखबार की खबर के मुताबिक महिला की पहचान सिमरन के रूप में हुई है, जो 20 जून को भारत से...

वाशिंगटनः अमेरिका के न्यू जर्सी राज्य में परिवार की रजामंदी से विवाह करने के लिए पहुंची 24 वर्षीय भारतीय महिला लापता हो गई है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। न्यूयॉर्क पोस्ट अखबार की खबर के मुताबिक महिला की पहचान सिमरन के रूप में हुई है, जो 20 जून को भारत से अमेरिका आई थी। पुलिस ने बताया कि निगरानी फुटेज में महिला अपने फोन को देखती हुई और किसी का इंतजार करती हुई दिखाई दे रही है। 

न्यूजर्सी की लिंडनवोल्ड पुलिस को बुधवार को सबसे पहले सिमरन के लापता होने की जानकारी मिली। उसने कहा कि वीडियो में वह किसी परेशानी में नहीं दिख रही थी। पुलिस ने बताया कि जांचकर्ताओं को बताया गया कि वह यहां परिवार की रजामंदी से शादी के लिए आई थी। हालांकि, यह भी संभव है कि उसका शादी करने का कोई इरादा न हो और वह केवल अमेरिका की यात्रा करना चाहती हो। 

पुलिस के मुताबिक सिमरन को आखिरी बार ग्रे स्वेटपैंट, सफ़ेद टी-शर्ट, काले फ्लिप फ्लॉप और हीरे जड़े छोटे झुमके पहने देखा गया था। उसने बताया कि अमेरिका में उसका कोई रिश्तेदार नहीं रहता और वह अंग्रेजी नहीं बोल पाती है। उसका अंतरराष्ट्रीय सिम का फोन केवल वाई-फ़ाई के ज़रिए काम करता है। खबर के मुताबिक पुलिस भारत में सिमरन के परिवार से अबतक संपर्क नहीं कर पाई है। 

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!