नेपाल के पर्वतारोही शानू शेरपा ने रचा इतिहास, दुनिया की 14 सबसे ऊंची चोटियों को दूसरी बार किया फतह

Edited By Updated: 21 Aug, 2022 10:35 AM

nepal mountaineer shanu sherpa created history

नेपाल के शानू शेरपा दूसरी बार 8,000 मीटर से ज्यादा ऊंचाई वाले 14 सबसे ऊंचे पहाड़ों को फतह करने वाले दुनिया के पहले पर्वतारोही बन गए हैं।

इंटरनेशनल डेस्क: नेपाल के शानू शेरपा दूसरी बार 8,000 मीटर से ज्यादा ऊंचाई वाले 14 सबसे ऊंचे पहाड़ों को फतह करने वाले दुनिया के पहले पर्वतारोही बन गए हैं। पूर्वी नेपाल के संखुवासभा जिले के रहने वाले 47 वर्षीय शानू शेरपा का शनिवार को त्रिभुवन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर स्वागत किया गया।

 

नेपाली पर्वतारोही सानू शेरपा नेपाल में आठ और 6 अन्य पाकिस्तान और चीन से लगे तिब्बत क्षेत्र में ऊंची पहाड़ियों पर चढ़ चुके हैं। इससे पहले इसी साल जुलाई में शेरपा ने पाकिस्तान के काराकोरम पर्वत श्रृंखला में 8,035 मीटर ऊंचे गशेरब्रम-द्वितीय पर्वत पर चढ़ाई की थी। शेरपा  दुनिया के सभी 14 8,000 मीटर ऊंचे पहाड़ों पर चढ़ने वाले एकमात्र पर्वतारोही हैं। 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!