Breaking




फिर अंतरिक्ष जाने को तैयार सुनीता ! कहा-" हम फिर भरेंगे उड़ान, पिछली गलतियों को सुधारेंगे"

Edited By Tanuja,Updated: 01 Apr, 2025 12:28 PM

sunita williams to fly to space again

नासा के प्रसिद्ध अंतरिक्ष यात्री बुच विल्मोर और सुनीता विलियम्स ने सोमवार को कहा कि उनकी अंतरिक्ष यात्रा के दौरान जो कुछ भी गलत हुआ, उसके लिए कुछ हद तक वे स्वयं जिम्मेदार...

New York:  नासा के प्रसिद्ध अंतरिक्ष यात्री बुच विल्मोर और सुनीता विलियम्स ने सोमवार को कहा कि उनकी अंतरिक्ष यात्रा के दौरान जो कुछ भी गलत हुआ, उसके लिए कुछ हद तक वे स्वयं जिम्मेदार हैं। प्रसिद्ध अंतरिक्ष यात्रियों ने कहा कि वे ‘बोइंग स्टारलाइनर' पर पुनः उड़ान भरेंगे। ‘स्पेसएक्स' ने हाल में दोनों अंतरिक्षयात्रियों को अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर नौ महीने से अधिक समय तक रहने के बाद धरती पर पहुंचाया है। बोइंग पिछले साल उनके बिना ही पृथ्वी पर लौट आया था।


ये भी पढ़ें:- सुनीता विलियम्स ने की ISRO की तारीफ, कहा- अंतरिक्ष से अद्भुत दिखता है भारत, पिता की जन्मभूमि जरूर जाऊंगी
 

घर लौटने के बाद अपने पहले संवाददाता सम्मेलन में दोनों ने कहा कि वे लोगों की इतनी दिलचस्पी देखकर आश्चर्यचकित हैं और उन्होंने जोर देकर कहा कि वे केवल अपना काम कर रहे थे और मिशन को स्वयं तथा यहां तक ​​कि अपने परिवार से भी ऊपर रख था। विल्मोर ने बोइंग की असफल परीक्षण उड़ान के लिए कुछ हद तक दोष स्वीकार करने में संकोच नहीं किया। उन्होंने संवाददाताओं से कहा, ‘‘मैं खुद को जिम्मेदार मानता हूं। मैंने कुछ सवाल पूछे होते, तो शायद चीजें अलग होतीं।'' उन्होंने कहा, ‘‘ऊपर से नीचे तक सभी जिम्मेदार हैं। हम सभी इसके लिए जिम्मेदार हैं।''


ये भी पढ़ें:-गाजा में इजराइली सैनिकों ने 15 फिलीस्तीनी डाक्टरों को दी क्रूर मौत, शवों को सामूहिक कब्र में दफनाया 

दोनों अंतरिक्ष यात्रियों ने कहा कि वे फिर से स्टारलाइनर में सवार होंगे। उन्होंने कहा, ‘‘हम उन सभी समस्याओं को ठीक करने जा रहे हैं जिनका हमने सामना किया। हम उन्हें सुधारेंगे। हम इसे काम करने लायक बनाएंगे।'' विल्मोर ने कहा कि अगर मौका मिला तो वह बिना देर किए फिर से अंतरिक्ष में जाएंगे। विलियम्स ने कहा कि स्टारलाइनर में बहुत क्षमता है और वह इसे सफल होते देखना चाहती हैं। दोनों बुधवार को बोइंग के शीर्ष नेतृत्व से मिलेंगे और उड़ान तथा इसकी समस्याओं के बारे में जानकारी देंगे।  

Let's Play Games

Game 1
Game 2
Game 3
Game 4
Game 5
Game 6
Game 7
Game 8

Related Story

    Trending Topics

    IPL
    Lucknow Super Giants

    Royal Challengers Bengaluru

    Teams will be announced at the toss

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!