हफ्ते में सिर्फ एक ही दिन खाना खाती है यह महिला, वजह जान रह जाएंगे हैरान

Edited By Updated: 20 Mar, 2023 10:11 AM

this woman eats only one day a week the reason will surprise you

कई लोगों को जानवर पालने का बेहद शौक होता है। ये लोग जानवरों को अपने घर के सदस्यों की तरह की ट्रीट करते हैं। ऐसा ही एक शौक यहां की एक महिला को भी है, जिसने अपने घर में 6 बिल्लियां पाली हुई हैं।

इंटरनेशनल डेस्क: कई लोगों को जानवर पालने का बेहद शौक होता है। ये लोग जानवरों को अपने घर के सदस्यों की तरह की ट्रीट करते हैं। ऐसा ही एक शौक यहां की एक महिला को भी है, जिसने अपने घर में 6 बिल्लियां पाली हुई हैं। यह महिला अपनी बिल्लियों को कभी भी भूखा नहीं रहने देती। 6 बिल्लियों वाले बड़े परिवार को पालने में कभी-कभी महिला को इतनी दिक्कतें हो जाती हैं कि वह खुद भूखी रह जाती है लेकिन जानवरों को हमेशा समय पर खाना देती है।

 

नॉर्थ लंदन में रहने वाली यासमेन कप्तान इन दिनों खूब चर्चा में है। महिला ने हाल ही में दावा किया कि वह हफ्ते में सिर्फ एक ही बार खाना खाती है ताकि उसकी 6 बिल्लियां भरपेट खाना खा सकें। यूनाइटेड किंगडम में रहना महिला के लिए काफी महंगा हो रहा है। ऐसे में खाने का खर्चा उठा पाना महिला के लिए काफी मुश्किल हो रहा है।

 

46 साल की यासमेन कप्तान पिछले 1 साल से हफ्ते में एक बार खाने वाला रूटीन फॉलो कर रही है ताकि उसकी 6 बिल्लियां पर्याप्त खाना खा सकें। डेली मेल से बात करते हुए महिला ने कहा कि मैंने उन्हें पाने के लिए बहुत पैसा दिया है। उनकी उम्र काफी है और ऐसे में उन्हें जाने देना सही नहीं है। महिला का कहना है कि 60 पाऊंड बिल्लियों पर खर्च किए जाते हैं।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!