यूक्रेन तनाव के बीच ब्रिटेन के रक्षा मंत्री वालेस ने किया रूस का दौरा

Edited By Updated: 11 Feb, 2022 09:13 PM

uk defense secretary wallace visits russia amid ukraine tensions

यूक्रेन सीमा के निकट युद्ध की आशंका के बीच तनाव कम करने को लेकर बातचीत के लिए ब्रिटेन के रक्षा मंत्री बेन वालेस ने शुक्रवार को रूस का दौरा किया। ब्रिटेन की विदेश मंत्री लिज ट्रस

मास्कोः यूक्रेन सीमा के निकट युद्ध की आशंका के बीच तनाव कम करने को लेकर बातचीत के लिए ब्रिटेन के रक्षा मंत्री बेन वालेस ने शुक्रवार को रूस का दौरा किया।

ब्रिटेन की विदेश मंत्री लिज ट्रस के मास्को में बातचीत करने के एक दिन बाद वालेस ने रूस की यात्रा की। ट्रस ने रूस से यूक्रेन की सीमा के निकट एकत्र किये गये एक लाख से अधिक सैनिकों को वापस बुलाने का आग्रह किया और चेतावनी दी कि यदि यूक्रेन पर हमला किया गया तो इसके बड़े पैमाने पर गंभीर परिणाम होंगे। 

रूस का कहना है कि यूक्रेन पर आक्रमण करने की उसकी कोई योजना नहीं है, लेकिन वह चाहता है कि पश्चिमी देश यूक्रेन और अन्य पूर्व सोवियत देशों को उत्तरी अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) से बाहर रखें। 

‘एनबीसी न्यूज' के साथ बृहस्पतिवार को एक साक्षात्कार में, अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने अपनी चेतावनी दोहराई थी कि जो भी अमेरिकी अभी भी यूक्रेन में हैं, उन्हें जल्द से जल्द वहां से निकल जाना चाहिए। बढ़ते तनाव के बीच, ब्रिटिश प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने बृहस्पतिवार को चेतावनी दी थी कि यूक्रेन संकट दशकों में यूरोप के लिए ‘‘सबसे खतरनाक क्षण'' बन गया है। 

यूक्रेन के निकट सैनिकों की तैनाती को जारी रखते हुए, रूस ने छह लड़ाकू जहाजों को काला सागर बेड़े में स्थानांतरित कर दिया है, जिससे तट पर नौसैनिकों को उतारने की उसकी क्षमता बढ़ गई है। नाटो ने अपने पूर्वी हिस्से को मजबूत करने के लिए सैन्य तैनाती बढ़ा दी है, अमेरिका ने पोलैंड और रोमानिया में सेना भेज दी है। इस बीच, रूसी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता मारिया ज़खारोवा ने कहा कि ‘‘नाटो रूस की सीमाओं के पास अपनी तैनाती बढ़ा रहा है। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!