संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय के 11 राजदूतों ने किया वाराणसी का दौरा, गंगा आरती में लिया भाग

Edited By Updated: 26 Feb, 2023 05:33 PM

11 un ambassadors visit varanasi explore kashi vishwanath temple

अमेरिका के न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय के 11 राजदूतों ने उत्तर प्रदेश के वाराणसी का दौरा किया है। दूतों ने काशीनाथ विश्वनाथ मंदिर, सांची स्तूप का...

इंटरनेशनल डेस्क: अमेरिका के न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय के 11 राजदूतों ने उत्तर प्रदेश के वाराणसी का दौरा किया है। दूतों ने काशीनाथ विश्वनाथ मंदिर, सांची स्तूप का दौरा किया और शाम के आरती में गंगा घाट में भाग लिया। संयुक्त राष्ट्र के लिए भारत के स्थायी मिशन के परामर्शदाता प्रातिक माथुर ने शनिवार को अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल को वाराणसी में संयुक्त राष्ट्र के राजदूतों का स्वागत करते हुए  लिखा, "अतीथी देवो भवः" इससे पहले जनवरी में, संयुक्त राष्ट्र महासभा के अध्यक्ष कसाबा कोरोसी तीन दिन की यात्रा के लिए भारत पहुंचे।

 

संयुक्त राष्ट्र के स्थाई प्रतिनिधियों का प्रतिनिधिमंडल शुक्रवार को वाराणसी दौरे पर पहुंचा व काशी विश्वनाथ धाम के दर्शन किए।   प्रतिनिधिमंडल विश्वनाथ धाम  की  अद्भुत आभा देख अभिभूत हो गया। सदस्यों ने श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन पूजन किया। इसके बाद गंगा के विहंगम दृश्य को नजरों में बसाया। श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन पूजन के दौरान लोग नव्य-भव्य श्री काशी विश्वनाथ कॉरिडोर को अपलक निहारते रहे। सदस्यों ने सारनाथ का भी भ्रमण किया। शाम में गंगा आरती में भी शामिल हुए। 

 

कजाकिस्तान, गाम्बिया, माली, बारबाडोस, मंगोलिया, सियारा लियोन, साउथ सूडान, सेंट लुइस, टोंगा, माइक्रोनेशिया, मारितानिया सहित केंद्र सरकार के अधिकारियों का 15 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल शुक्रवार की दोपहर बाबतपुर एयरपोर्ट पहुंचा। यहां पर जिला प्रशासन के अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। इससे  पहले अपनी यात्रा के दौरान कोरोसी  ने अपने समकक्ष नेताओं के साथ वैश्विक जल संसाधनों के संरक्षण और अनुकूलन के महत्व पर चर्चा की।

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!