'सब छोटी से प्यार करते थे...', 13 साल के लड़के ने अपनी 6 वर्षीय बहन को मार डाला, फिल्म देखकर की हत्या

Edited By Updated: 03 Mar, 2025 05:57 PM

13 year old boy killed his 6 year old sister

महाराष्ट्र के पालघर जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां 13 साल के लड़के ने अपनी 6 साल की बहन की हत्या कर दी। पुलिस ने इस मामले में लड़के को हिरासत में लिया है। आरोपी ने इस कृत्य को अपनी बहन से जलन के कारण अंजाम दिया।

नेशनल डेस्क: महाराष्ट्र के पालघर जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां 13 साल के लड़के ने अपनी 6 साल की बहन की हत्या कर दी। पुलिस ने इस मामले में लड़के को हिरासत में लिया है। आरोपी ने इस कृत्य को अपनी बहन से जलन के कारण अंजाम दिया।

क्या कहती है पुलिस?
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, यह घटना 2 मार्च की सुबह हुई, जब बच्ची का शव श्रीराम नगर पहाड़ी पर मिला। बच्ची की पहचान शिद्रा खातून के रूप में हुई है और उसके पिता का नाम मोहम्मद सलमान मोहम्मद रमजान खान है। यह घटना पेल्हर थाना क्षेत्र के अंतर्गत हुई है।

'हिंदी फिल्म 'रमन राघव' देख कर की हत्या'
शिद्रा की हत्या करने वाले 13 साल के लड़के ने पूछताछ में बताया कि उसे ऐसा इसलिए करना पड़ा क्योंकि घर में सभी लोग अपनी छोटी बहन को ज्यादा प्यार करते थे, जो उसे बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं हो रहा था। नाबालिग आरोपी ने बताया कि वह हिंदी फिल्म 'रमन राघव' से प्रेरित होकर इस वीभत्स तरीके से हत्या करने का फैसला किया। बता दें कि ये फिल्म एक सीरियल किलर के बारे में है, जो बहुत ही वीभत्स तरीके से मर्डर करता था।

शुरुआती जांच में पुलिस को गुमराह करता रहा लड़का
लड़का पहले पुलिस को गुमराह करने की कोशिश करता रहा, लेकिन बाद में उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया। पुलिस ने बताया कि 1 मार्च की शाम को शिद्रा लापता हो गई थी और इसके बाद परिजनों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। सीसीटीवी फुटेज में लड़का बच्ची को कहीं ले जाते हुए दिखाई दे रहा था, जिससे पुलिस को आरोपी तक पहुंचने में मदद मिली।  पेल्हर पुलिस स्टेशन के सीनियर इंस्पेक्टर जितेंद्र वानकुटे ने कहा कि इस मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत हत्या का मामला दर्ज किया गया है और आगे की जांच जारी है।

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!