सिक्किम में भारी बर्फबारी के बीच 900 पर्यटक फंसे, भारतीय सेना ने रेस्क्यू कर सुरक्षित निकाला बाहर

Edited By Updated: 12 Mar, 2023 09:08 PM

900 tourists stranded heavy snowfall in sikkim indian army rescued

भारतीय सेना के जवानों ने नाथुला और सोमगो झील से गंगटोक जा रहे उन 900 पर्यटकों को स्थानीय पुलिस और प्रशासन की मदद से सुरक्षित बाहर निकाला जो भारी बर्फबारी के कारण फंस गए थे।

 

नेशनल डेस्क: भारतीय सेना के जवानों ने नाथुला और सोमगो झील से गंगटोक जा रहे उन 900 पर्यटकों को स्थानीय पुलिस और प्रशासन की मदद से सुरक्षित बाहर निकाला जो भारी बर्फबारी के कारण फंस गए थे।

एक रक्षा अधिकारी ने यह जानकारी दी। रक्षा जनसंपर्क अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल महेंद्र रावत ने बताया कि भारतीय सेना की त्रिशक्ति कोर ने जवाहरलाल नेहरू रोड और नरेन्द्र मोदी मार्ग पर शनिवार देर रात तक फंसे रहे पर्यटकों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया और उन्हें गर्म कपड़े, चिकित्सा सहायता एवं गर्म भोजन मुहैया कराया।

उन्होंने बताया कि 142 महिलाओं और 50 बच्चों समेत कम से कम 360 पर्यटकों ने सेना के शिविरों में रात बिताई, जबकि कई अन्य लोग सेना और पुलिस की मदद से गंगटोक पहुंचे। रक्षा अधिकारी ने बताया कि रविवार को सड़कों को साफ कर दिया गया। पूर्वी सिक्किम में भारी बर्फबारी के मद्देनजर प्रशासन ने फिलहाल नाथुला और सोमगो झील के लिए पास जारी करना बंद कर दिया है। 

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!