पत्नी बनाती रही पति के सुसाइड का Live Video, रोज देती थी ताने..‘मर क्यों नहीं जाता…’

Edited By Updated: 16 May, 2025 01:18 PM

aligarh uttar pradesh wife s love affair husband committed suicide

उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले में एक युवक ने अपनी पत्नी के लव अफेयर से परेशान होकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। चौंकाने वाली बात यह है कि आत्महत्या के दौरान उसकी पत्नी लाइव वीडियो भी रिकॉर्ड कर रही थी।  इस वीडियो के वायरल होने से इलाके में हड़कंप मच...

नेशनल डेस्क: उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले में एक युवक ने अपनी पत्नी के लव अफेयर से परेशान होकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। चौंकाने वाली बात यह है कि आत्महत्या के दौरान उसकी पत्नी लाइव वीडियो भी रिकॉर्ड कर रही थी।  इस वीडियो के वायरल होने से इलाके में हड़कंप मच गया है। पुलिस के अनुसार, आत्महत्या से आधा घंटा पहले भी अर्जुन ने जान देने की कोशिश की थी, लेकिन उस समय पत्नी के लाइव वीडियो बनाते देख वह रुक गया था।
 
अर्जुन मूल रूप से अलीगढ़ के चंडौस का रहने वाला था। उसकी शादी 13 साल पहले  सर्वेश के साथ हुआ था। दोनों के 9 साल का एक बेटा और 7 साल की एक बेटी है। अर्जुन नोएडा में मजदूरी करता था। यहीं पर वह अपने परिवार के साथ किरए के मकान में रहता था। 4 अप्रैल को सर्वेश अपने प्रेमी अनिकेत के साथ घर से भाग गई थी। जिसके बाद नोएडा की थाना सेक्टर 126 पुलिस ने कुछ दिनों बाद उसे पकड़ लिया था।  

अर्जुन के पिता लालू राम ने पुलिस को बताया, “दो दिन पहले मेरी वीडियो कॉल पर बेटे से बात हुई थी। तब अर्जुन रो रहा था। उसने बताया कि उसकी पत्नी घंटो प्रेमी अनिकेत से बात करती है। दोनों बार-बार उसे कहते हैं कि मर क्यों नहीं जाता। उन्होंने मेरे बेटे को इतना मानसिक रूप से प्रताड़ित किया है कि उसने यह कदम उठाया।

 बुधवार को भी सर्वेश ने अर्जुन से कहा था कि वह कहीं जाकर मर जाए। इसके बाद अर्जुन कमरे में जाकर फांसी लगाने लगा। इस दौरान उसकी पत्नी उसका वीडियो बनाने लगी तो अर्जुन ने गुस्से में मोबाइल फोन छीन लिया और कहा कि अब वह नहीं मरेगा। इसके बाद सर्वेश बच्चों के पास चली गई, और अर्जुन ने कमरे का दरवाजा अंदर से बंद करके फांसी लगा ली।

 करीब आधा घंटे बाद जब लोगों ने दरवाजा तोड़ा तो शव पंखे से लटका मिला।जिसके बाद शवॉ का पोस्टमार्टम हुआ। अर्जुन के पिता लालू राम ने इस संबंध में पुलिस को तहरीर दी है तुरंत कार्रवाई की और सर्वेश को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ कर रही है। 

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!