अहमदाबादः फिल्म 'पठान' के विरोध में बजरंग दल का हंगामा, मॉल में फाड़े शाहरुख के पोस्टर
Edited By Pardeep,Updated: 05 Jan, 2023 07:28 AM

शाहरुख खान की फिल्म पठान का फैंस को बेसब्री से इंतजार है। फिल्म 25 जनवरी को रिलीज होनी है। पर पठान रिलीज से पहले अहमदाबाद में मूवी के प्रमोशन को लेकर मॉल में हंगामा हो गया है। बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने मॉल में आकर थियेटर में जमकर हंगामा किया।
नेशनल डेस्कः शाहरुख खान की फिल्म पठान का फैंस को बेसब्री से इंतजार है। फिल्म 25 जनवरी को रिलीज होनी है। पर पठान रिलीज से पहले अहमदाबाद में मूवी के प्रमोशन को लेकर मॉल में हंगामा हो गया है। बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने मॉल में आकर थियेटर में जमकर हंगामा किया।
बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने अहमदाबाद में वस्त्रापुर झील के पास अल्फा वन मॉल में पठान फिल्म का विरोध किया। जिसमें उन्होंने शाहरुख खान और अन्य स्टार कास्ट की तस्वीरों को नुकसान पहुंचाया। वहीं अगर यह फिल्म रिलीज हुई तो उन्होंने और उग्र आंदोलन करने की चेतावनी दी।
बता दें 12 दिसंबर को पठान फिल्म का पहला गाना बेशर्म रंग रिलीज किया गया था। इस गाने में दीपिका पादुकोण की भगवा बिकिनी पर विवाद खड़ा हो गया । कई संगठन का कहना है कि भगवा रंग आस्था का प्रतीक है। भगवा बिकिनी पहनकर दीपिका पादुकोण ने आस्था का अपमान किया है। बेशर्म रंग रिलीज के बाद से ही पठान को लेकर कई जगह विरोध किया जा रहा है। हालांकि, हाल ही में सेंसर बोर्ड ने पठान फिल्म में बदलाव के आदेश दिए हैं।
Related Story

पाकिस्तान के पंजाब में ऐतिहासिक गुरुद्वारा ढहाया गया, सिख समुदाय ने जताया विरोध

दिल्ली एयरपोर्ट पर Indigo की फ्लाइट में हंगामा, बिना AC के घंटों बैठे रहे यात्री, दम घुटने की शिकायत

वैंकूवर के योग कार्यक्रम में घुसे खालिस्तान समर्थक: भारतीय राजनयिक के सामने किया हंगामा, RCMP की...

बांग्लादेश में कट्टरपंथियों ने 81 फुट ऊंची श्रीराम प्रतिमा का निर्माण रोका, विरोध में सड़कों पर...

'विरोध किया तो पूरे परिवार का नाश कर दूंगा...' तांत्रिक ससुर की इस एक धमकी ने अपनों को ही बना...

Mumbai : देह व्यापार के धंधे में ये दो अभिनेत्रियां, पुलिस ने किया रेस्क्यू, दलाल गिरफ्तार; फिल्म...

Scorpio का हाई-स्पीड ड्रामा: 6000 का भरवाया तेल, फिर टंकी फुल होते ही फिल्मी स्टाइल में फरार हुआ...

बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ ने बाबा बागेश्वर से लिया आशीर्वाद: बालाजी पर फिल्म बनाने की तैयारी

'सत्ता नहीं, राष्ट्रहित हमारा लक्ष्य था', गोरखपुर में CM Yogi ने बताया कैसे दुनिया की प्रेरणा बनी...