Gang Rape: हॉस्टल में 6वीं की छात्रा से 2 छात्रों ने किया गैंगरेप, कई महीनों तक बनाते रहे शारीरिक संबंध, हुई गर्भवती

Edited By Updated: 29 Jan, 2025 05:07 PM

balrampur gang rape gang rape in cg class 6 student hostel

उत्तर प्रदेश के बलरामपुर जिले में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया। यहां के एक निजी स्कूल के हाॅस्टल में 6वीं कक्षा में सहपाठी छात्रा से गैंगरेप (Gang rape in CG) का मामला सामने आया है। छात्रा की जब तबीयत बिगड़ी तो स्कूल प्रबंधन द्वारा उसकी...

नेशनल डेस्क: उत्तर प्रदेश के बलरामपुर जिले में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया। यहां के एक निजी स्कूल के हाॅस्टल में 6वीं कक्षा में सहपाठी छात्रा से गैंगरेप (Gang rape in CG) का मामला सामने आया है। छात्रा की जब तबीयत बिगड़ी तो स्कूल प्रबंधन द्वारा उसकी जांच कराई गई जिसमें छात्रा गर्भवती निकली। छात्रा निजी स्कूल में पढ़ाई करती है और वहीं के हॉस्टल में रहती है। 

जब पूछताछ की गई तो छात्रा ने बताया कि हॉस्टल में रहने वाले एक छात्र और बाहर स्कूल में पढऩे वाले एक अन्य छात्र ने उसके सा कई बार शारीरिक संबंध बनाए। सूचना पर पुलिस ने दोनों छात्रों के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है। दोनों छात्र भी नाबालिग हैं।

Fraud Insurance: बेटे ने मां की मौत पर खेला बड़ा खेल...ऐसी रची साजिश कि बीमा कंपनी से हड़प लिए 75 लाख रुपये

दरअसल बलरामपुर जिले में एक निजी स्कूल के साथ ही हॉस्टल भी संचालित है। एक कमरे में छात्राएं रहती हैं तथा दूसरे कमरे में छात्र रहते हैं। जिले की एक 11 वर्षीय छात्रा उक्त स्कूल में हॉस्टल में रहकर 6वीं कक्षा में पढ़ाई करती है। घटना के बाद छात्रा की तबीयत कई बार खराब हुई इस बीच जब उसकी जांच कराई गई तो पता चला कि वह गर्भवती है। यह बात सुनकर जहां परिजनों के होश उड़ गए, वहीं स्कूल प्रबंधन भी सकते में आ गया।  

छात्र के गर्भवती होने की जानकारी मिलने पर स्कूल प्रबंधन ने मामले की रिपोर्ट संबंधित थाने में कराई। पूछताछ के दौरान छात्रा ने बताया कि उसके स्कूल के हॉस्टल में ही रहने वाले एक छात्र व बाहर के स्कूल के पढऩे वाले एक अन्य छात्र द्वारा कुछ माह पूर्व उससे गैंगरेप किया गया था। इसके अलावा दोनों छात्रों द्वारा कई बार अलग-अलग उससे रेप किया गया है। फिलहाल मामले में पुलिस ने दोनों छात्रों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।  

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!