महाराष्ट्र विधानसभा: भाजपा, शिवसेना के सांसदों ने राहुल पर लगाया सावरकर के अपमान का आरोप

Edited By Updated: 23 Mar, 2023 02:40 PM

bharatiya janata party shiv sena maharashtra rahul gandhi

महाराष्ट्र में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी और शिवसेना के सदस्यों ने बृहस्पतिवार को राज्य विधानसभा में राहुल गांधी पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने हिंदुत्व विचारक वी डी सावरकर के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी की है। उन्होंने...

मुंबई: महाराष्ट्र में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी और शिवसेना के सदस्यों ने बृहस्पतिवार को राज्य विधानसभा में राहुल गांधी पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने हिंदुत्व विचारक वी डी सावरकर के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी की है। उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष से आग्रह किया कि वह राहुल गांधी के खिलाफ प्रस्ताव लाने की अनुमति दें। 

शिवसेना विधायक प्रताप सरनाईक ने सदन में यह विषय उठाते हुए कहा कि राहुल गांधी ने कई बार सावरकर का अपमान किया है। शिवसेना के ही संजय शिरसत ने आग्रह किया कि राहुल गांधी के खिलाफ प्रस्ताव लाने की अनुमति दी जाए। भाजपा विधायक आशीष सेलार ने कहा कि राहुल गांधी को माफी मांगनी चाहिए। कांग्रेस नेता बालासाहेब थोराट ने बोलने की अनुमति मांगी तो सेलार ने तंज कसते हुए कहा कि क्या थोराट माफी मांगेंगे। 

इसके बाद सत्तापक्ष के सदस्य आसन के निकट पहुंच गए और ‘राहुल गांधी हाय हाय, गली गली में शोर है, राहुल गांधी चोर है' के नारे लगाए। इस पर गतिरोध के बाद सदन की कार्यवाही को एक बार 10 मिनट और फिर आधे घंटे के लिए स्थगित करना पड़ा। थोराट ने सदन में बोलने की अनुमति मांगी तो कांग्रेस विधायक वर्षा गायकवाड़ और अमित देशमुख सत्तापक्ष के सदस्यों का विरोध करते हुए आसन के निकट पहुंच गए। 

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!